(लखनऊ)लोकसभा चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका, सांसद रितेश पांडे ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

(लखनऊ)लोकसभा चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका, सांसद रितेश पांडे ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में हो सकते हैं शामिल
Views: 5041
0 0
Read Time:8 Minute, 45 Second
(लखनऊ)लोकसभा चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका, सांसद रितेश पांडे ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

लखनऊ (आरएनएस)। लोकसभा चुनाव से पहले बसपा को एक बड़ा झटका लगा है। बहुजन समाज पार्टी से सांसद रितेश पांडे ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि रितेश पांडे बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। इस बीच यह जानकारी भी सामने आ रही है कि बसपा के 10 में से 9 सांसद दूसरी पार्टियों के संपर्क में हैं। जिसमें से 5 बीजेपी, 2 कांग्रेस और 2 सपा के संपर्क में हैं।
यह लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा झटका बहुजन समाज पार्टी को लगता हुआ दिख रहा है। बसपा के 10 में से 9 सांसद पार्टी से अपना अलग रास्ता अख्तियार कर सकते हैं। इस दौरान अंबेडकरनगर से सांसद रितेश पांडे ने बसपा से इस्तीफा दे दिया है। रितेश पांडे ने एक पत्र लिखकर बसपा की सदस्यता से इस्तीफा दिया। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती पर मिलने का समय न देने का आरोप लगाया है।
बहुजन समाज पार्टी के सांसद अब नई राह तलाश रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पार्टी के 9 सांसदों में से 5 सांसद भाजपा के संपर्क में हैं। 2 कांग्रेस के जबकि 2 समाजवादी पार्टी के संपर्क में हैं। ऐसे में पार्टी को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लग सकता है। गौरतलब है कि बसपा सांसद अफजल अंसारी को पहले ही सपा ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। अब बसपा के लिए लोकसभा चुनाव की राह कठिन होती नजर आ रही है।
बिजनौर से बीएसपी सांसद मलूक नागर, लालगंज सांसद संगीता आजाद बीजेपी के संपर्क में हैं। तो वहीं श्रावस्ती से बसपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा बीजेपी के बड़े नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। अब अंबेडकर नगर सांसद रितेश पांडे ने भी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके अब बीजेपी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। अमरोहा से बसपा सांसद दानिश अली कांग्रेस के संपर्क में हैं। जबकि सांसद श्याम सिंह यादव राहुल गांधी के साथ न्याय यात्रा में जुड़ रहे हैं। वहीं पार्टी के अन्य तीन सांसद भी अलग-अलग पर्टियों के संपर्क में हैं।

(होशियारपुर)बिना ड्राइवर के 75 किमी तक 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन


होशियारपुर (आरएनएस)। रविवार सुबह कठुआ से एक मालगाड़ी बिना ड्राइवर के ही ट्रैक पर दौडऩा शुरू हो गई। बात का जैसे ही स्टेशन अधीक्षक को पता तो उसने तुरंत प्रभाव से कंट्रोल को सूचित किया। इसके बाद माधोपुर, सुजानपुर, भरोली, पठानकोट कैंट, मुकेरियां आदि स्टेशन मास्टरों को लाइन क्लीयर करने का आदेश जारी हो गया।इसके बाद ट्रेन सभी स्टेशनों पर बिना किसी रुकावट के दौड़ती गई। सुबह करीब 7:20 बजे यह मालगाड़ी निकली, जिसे करीब 9:15 बजे ऊंची बस्सी रेलवे स्टेशन पर रोक लिया गया। गणीमत रही कि मालगाड़ी के आगे कोई ट्रेन नहीं चल रही थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।कठुआ-पठानकोट के बीच भरोली जंक्श्न स्टेशन पर ट्रेन की गति सीमा 30 निर्धारित की गई हैं, लेकिन परंतु ट्रेन वहां भी 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी। पठानकोट रेलवे के ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनमोहन सैनी का कहना है कि मालगाड़ी को रोक लिया गया है। ट्रेन कैसे चली इसकी अभी जांच हो रही है।फिलहाल, मंडल के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

(नोएडा)कमरे में फटा छोटा गैस सिलेंडर, चार घायल


नोएडा (आरएनएस)। नोएडा के थाना फेज 3 इलाके में रविवार सुबह 6:30 बजे एक कमरे मेें रखा पांच किलो का छोटा गैस सिलेंडर फटने से चार लोग बुरी तरीके से जख्मी हो गए। सिलेंडर फटने के कारण कमरे में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 25 फरवरी को सुबह 6:30 बजे थाना फेज-3 क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम-ममूरा गली नम्बर 3 में 5 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर फटने के कारण आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर फायर सर्विस यूनिट मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
आग भूतल पर एक कमरे में लगी थी। इसमे अतर सिंह (35), मिथलेश (32), कृष्णा (15) और गौरी (10) झुलस गए। सभी को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। मामले की जांच की जा रही है।

(भोपाल)अमित शाह आज मप्र में करेंगे लोकसभा चुनाव का शंखनाद


भोपाल (आरएनएस)। केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज रविवार को मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। शाह ग्वालियर, खजुराहो और भोपाल में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
भाजपा के प्रदेश कार्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार, अमित शाह दोपहर 12.05 बजे विशेष विमान से ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचकर होटल आदित्याज जायेंगे। वहां वह ग्वालियर व चंबल क्लस्टर की प्रबंध समिति की बैठक को संबोधित करेंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार शाह ग्वालियर से चलकर छतरपुर जिले के खजुराहो पहुंचेंगे। खजुराहो के मेला ग्राउंड में आयोजित लोकसभा बूथ समिति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। खजुराहो से चलकर वह शाम पांच बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगें। वहां कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित वृहद प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वह शाम 6.20 बजे भोपाल एयरपोर्ट से दमन रवाना होंगे।

(मुंबई)मुंबई फिल्म सिटी के पास दीवार गिरने से दो की मौत, एक घायल


मुंबई ,(आरएनएस)। मुंबई के गोरेगांव में फिल्म सिटी के पास शनिवार शाम एक विशाल दीवार गिरने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। बीएमसी आपदा नियंत्रण ने यह जानकारी दी। यह घटना फिल्म सिटी के गेट नंबर-2 के पास की बताई जा रही है जहां 60 फीट लंबी और 20 फीट ऊंची दीवार अचानक गिर गई। तीन लोग इसकी चपेट में आ गए।
दो घायलों को हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे अस्पताल ले जाया गया जहाँ दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। उनकी पहचान 32 वर्षीय सिंटू मंडल और 45 वर्षीय जयदेव प्रह्लाद विश्वास के रूप में हुई है।एक अन्य घायल 29 वर्षीय विक्रम मंडल को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। उसे इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। गोरेगांव थाने ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Loading

(लखनऊ)लोकसभा चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका, सांसद रितेश पांडे ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment