Read Time:1 Minute, 19 Second
RANCHI:-देवकमल हॉस्पिटल में मिशन स्माइल संस्था और इंडियन ऑयल के सहयोग से 25 से 27फरवरी तक फ्री में कटे-फटे होंठ और तालु की सर्जरी की जा रही है. फ्री सर्जरी प्रोग्राम का शुभारंभ आज 25फरवरी को किया गया.उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग के निर्देशक जोन एफ केनेडी मौजूद रहे. इसके अलावा झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री और वाइस चैयरपर्सन आदित्य मल्होत्रा भी बतौर अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए. वहीं इंडियन ऑयल के महाप्रबंधक कमलेश राय व सीएसआर प्रमुख राकेश रोशन और देवकमल हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. अनंत सिन्हा भी कार्यक्रम के दौरन मौजूद रहे. मशहूर प्लास्टिक सर्जन और अन्य मेडिकल कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम का संचालन एमडी रफी की देख रेख में किया गया.
About Post Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,