Views: 750
0 0
2024 लोकसभा चुनाव भाजपा-मोदी बनाम जनता - लोकतंत्र बचाओ यात्रा का आह्वान

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

2024 लोकसभा चुनाव भाजपा-मोदी बनाम जनता – लोकतंत्र बचाओ यात्रा का आह्वान

Latehar:-21 फरवरी से चतरा संसदीय क्षेत्र के लातेहार जिला में निकली तीन दिवसीय लोकतंत्र बचाओ यात्रा लातेहार जिला के सभी प्रखंडों से घूमते हुए आज बालूमाथ से चंदवा होते हुए लातेहार कल्याण विभाग प्रांगण में जन सभा के साथ समाप्त हुई। आज सभाओं में वक्ताओं ने कहा कि दस सालों में लातेहार समेत पूरे राज्य…

2024 लोकसभा चुनाव भाजपा-मोदी बनाम जनता - लोकतंत्र बचाओ यात्रा का आह्वान
Read Time:5 Minute, 7 Second
2024 लोकसभा चुनाव भाजपा-मोदी बनाम जनता - लोकतंत्र बचाओ यात्रा का आह्वान

Latehar:-21 फरवरी से चतरा संसदीय क्षेत्र के लातेहार जिला में निकली तीन दिवसीय लोकतंत्र बचाओ यात्रा लातेहार जिला के सभी प्रखंडों से घूमते हुए आज बालूमाथ से चंदवा होते हुए लातेहार कल्याण विभाग प्रांगण में जन सभा के साथ समाप्त हुई। आज सभाओं में वक्ताओं ने कहा कि दस सालों में लातेहार समेत पूरे राज्य के आदिवासी-मूलवासियों एवं उनके जल, जंगल, ज़मीन और खनिज पर विशेष हमले हुए हैं. 2020 में मोदी सरकार ने कोयला के अपार संपत्ति को व्यावसायिक खनन के लिए खोल दिया जिसके अंतर्गत लातेहार समेत झारखंड के 20 ब्लॉक की नीलामी होनी है। कई बिक चूके हैं। देश को कोयले की जितनी जरूरत है उससे कई गुना अधिक खनन कर आदिवासी मूलवासियों को विस्थापित कर कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने की योजना है।

2024 लोकसभा चुनाव भाजपा-मोदी बनाम जनता - लोकतंत्र बचाओ यात्रा का आह्वान

साथ ही, जंगल बैंक बनाकर जंगलों को कॉरपोरेट को देने की तैयारी है। अगर मोदी सरकार ही केंद्र में रही, तो लातेहार उजड़ जायेगा। हाल में कॉल ब्लॉक के आवंटन में मोदी सरकार के भ्रष्टाचार का भी खुलासा हुआ है। सभाओं में ग्रामीणों ने पिछले 10 सालों में हुई महंगाई और बेरोजगारी की समस्या को साझा किया। गावों में मेहनत से पढ़े-लिखे युवा नौकरी के इंतजार में बैठे हैं। वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार ने साल में 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन जनता के साथ धोखा किया गया। अग्निवीर योजना लागू कर भारतीय सेना की लम्बी नौकरी को खतम कर 4 साल की संविदा आधारित व्यवस्था लागू की गयी। रेलवे सहित हर सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्र में नौकरी व्यवस्था खत्म कर अल्पकालिक ठेका बहाली लायी जा रही है। लोगों ने कहा कि मोदी सरकार एक तरफ गरीबों के अधिकारों जैसे मनरेगा, पेंशन, आंगनवाड़ी सेवा, मातृत्व भत्ता आदि को खतम कर रही और केवल झूठ का प्रचार करती है। मोदी सरकार पूंजीपतियों का अरबों लोन माफ करते रहती है लेकिन किसानों और मेहनतकश लोगों को कर्ज में डूबा से रही है। ग्रामीण मजदूरों के वास्तविक मजदूरी दर में 10 सालों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। मजदूरों को 12 घंटे काम करवाने का दरवाजा खोल दी है सरकार।लातेहार के विभिन्न गांवों में लोगो ने यह भी कहा कि पिछले 10 सालों में गांव-समाज में धर्म के नाम पर तनाव व झगड़ा बढ़ा है। वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार के संरक्षण में आरएसएस व भाजपा द्वारा आदिवासियों को धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश की जा रही है. इससे आदिवासी एकता कमज़ोर होगी और उनके संसाधनों को आसानी से लूटा जा सकता है. जब से केंद्र में भाजपा सरकार आई है, तब से झारखंड समेत पूरे देश में धर्म के नाम पर आदिवासियों, दलितों व मुसलमानों पर हिंसा बढ़ी और सामाजिक तानाबाना छिन्न भिन्न हो गया है। तीन दिवसीय लोकतंत्र बचाओ यात्रा ने आव्हान दिया है कि 2024 लोकसभा चुनाव भाजपा-मोदी बनाम जनता है। इस बार जनता अपने जीवन, अपने अधिकारों और झारखंड, देश व लोकतंत्र को बचाने के लिए मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। इसी नारे के साथ यात्रा समाप्त हुई। लोकतंत्र बचाओ 2024 अभियान, जो राज्य के अनेक जन संगठनों का 2024 लोकसभा चुनाव के लिए साझा अभियान है, राज्य के सभी लोकसभा क्षेत्रों में अभियान चला रही है।आज की यात्रा में जितेंद्र सिंह खेरवार, जॉर्ज मोनीपल्ली, हरी कुमार भगत, मंथन, नारायण भगत, रविशंकर जाटव, रामेश्वर उरांव, सेलेस्टिन कुजूर, सिराज दत्ता, सुरेंद्र उरांव, तुलेश्वर उरांव, टॉम कावला समेत कई लोग भाग लिए और अपनी बात रखे।

Loading

2024 लोकसभा चुनाव भाजपा-मोदी बनाम जनता - लोकतंत्र बचाओ यात्रा का आह्वान

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports