Views: 1574
0 0
लातेहार में डीएमओ आनंद कुमार विभाग को दी नई उंचाई:लक्ष्य से भी अधिक राजस्व वसूल सरकार को पहुंचाया लाभ

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

लातेहार में डीएमओ आनंद कुमार विभाग को दी नई उंचाई:लक्ष्य से भी अधिक राजस्व वसूल सरकार को पहुंचाया लाभ

लातेहार:- जिले में अधिकारियों की पदस्थापना एवं स्थांततरण एक प्रक्रिया है,लेकिन कुछ अधिकारियों के पदस्थापना से सरकार के उदेश्यों को मुकाम मिलता है। ऐसे ही अधिकारी पांच वर्ष पूर्व लातेहार खनन विभाग में पदस्थापित हुए थे डीएमओ के पद पर आनंद कुमार। आनंद कुमार अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में खनन विभाग को एक नई…

लातेहार में डीएमओ आनंद कुमार विभाग को दी नई उंचाई:लक्ष्य से भी अधिक राजस्व वसूल सरकार को पहुंचाया लाभ
Read Time:6 Minute, 48 Second

लातेहार:- जिले में अधिकारियों की पदस्थापना एवं स्थांततरण एक प्रक्रिया है,लेकिन कुछ अधिकारियों के पदस्थापना से सरकार के उदेश्यों को मुकाम मिलता है। ऐसे ही अधिकारी पांच वर्ष पूर्व लातेहार खनन विभाग में पदस्थापित हुए थे डीएमओ के पद पर आनंद कुमार। आनंद कुमार अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में खनन विभाग को एक नई उंचाई देने में कामयाब रहे एवं खनन कार्य में एक नई इबादत लिख गए

शतप्रतिशत से भी अधिक राजस्व की हुई प्राप्ति

लातेहार में डीएमओ आनंद कुमार विभाग को दी नई उंचाई:लक्ष्य से भी अधिक राजस्व वसूल सरकार को पहुंचाया लाभ

डीएमओ आनंद कुमार अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में सरकार के द्वारा निर्धारित राजस्व वसूली को नई उंचाई प्रदान की। डीएमओ की कार्यकुशलता के कारण सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य से भी अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई । राजस्व प्राप्ति को लेकर वितिय वर्ष 2020-21 में निर्धारित लक्ष्य 101 करोड़ 27 लाख के मिले लक्ष्य के अनरूप 123 करोड़ 91 लाख रूपये की राजस्व वसूली की जो निर्धारित राजस्व प्राप्ति के 122 प्रतिशत है। इसी प्रकार 2ं021-22 निर्धारित 223 करोड़ लक्ष्य के अनुरूप 224 करोड़ एक सौ प्रतिशत से भी अधिक राजस्व की वसूली की थी। डीएमओ की कार्य कुशलता के कारण 2022-23 में भी निर्धारित लक्ष्य की वसूली की गयी थी।

डीएमएफटी मद से भी अधिक हुई राजस्व की प्राप्ति

डीएमओ आनंद कुमार की कार्यकुशलता के कारण डीएमएफटी मद में विभाग को प्रत्येक वर्ष राजस्व प्राप्ति अधिक होती गयी। डीएमओ आनंद कुमार वर्ष 2019 में लातेहार जिला के खनन पदाधिकारी नियुक्त हुए थे। नियुक्त होने के पश्चात उन्होंने सबसे पहले विभाग के राजस्व को कैसे बढ़ाया जाए इस सोच को लेकर र्का करना आरंभ किया,जिसका प्रतिफल निकाला की वर्ष 2019-20 में डीएमएपफटी से कुल प्राप्त राशि 15 करोड़,25 लाख,41 हजार,253 रूपये की विभाग को राजस्व प्राप्त हुआ,वही 2020-21 में यह राशि 34 करोड़ पहुंच गयी। वर्ष 2021-22 में 68 करोड़ 17 लाख,939 रूपये जबकि वर्ष 2022-23 में 86 करोड़,70 लाख,38 हजार प्राप्त हुई। वही वर्ष 2023- अबतक 83 करोड़,29 लाख,73 हजार 216 रूपये प्राप्त हो चूके है।

  • अवैध खनन के खिलाफ सख्त रहे डीएमओ.557 वाहनों को किया जप्त,
  • 247 पर दर्ज करवायी प्राथमिकी.
  • राजसात वाहनों की नीलामी कर सरकार के राजस्व को बढ़ाया

अपने पदस्थापना काल से जिला खनन पदाधिकारी अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण पर पूरी तरह सख्त रहे। जिसके कारण जिले में अवैध कारोबारियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की गयी। डीएमओ आनंद कुमार ने अवैध खनन,भंडारण एवं परिवहन को 2019 से अबतक अवैध खनन में संलिप्त 557 वाहनों को जप्त किया वहीं 247 अवैध खनन कारोबािरयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर करवायी। इसके अलावे राजसात वाहनों की निलामी कर सरकार के राजस्व को बढ़ाया।

आमजनों से जुड़े रहे डीएमओ:अवैध खनन के खिलाफ लगातार की छापेमारी

जिला खनन पदाधिकारी लातेहार खनन विभाग को एक नई मुकाम दिलाने में कामयाब रहे,डीएमओ के कामयाबी के मुख्य कारण यह था कि डीएमओ हमेशा आमजनों से जुड़े रहे एवं नियम विरूद्ध कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर ग्रामीणों का दिल जीत लिया। जिसके कारण अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण को लेकर ग्रामीणों के द्वारा उन्हें सूचना मिल जाती थी एवं उन सूचना के आधार पर अवैध कारोबारियों के खिलाफ निधड़क कार्रवाई करते रहें। डीएमओ आनंद कुमार कभी भी नियम विरूद्ध कार्य करने वालों को पनाह नहीं दिया। अपने कार्यकाल के दौरान अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ डीएमओ आनंद कुमार लगातार छापेमारी करते रहे।

36 से 72 हो गया बालू घाट

विकास योजनाओं मिलने लगी गति

जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार के पद स्थापना के समय जिले में महत्व 36 बालू घाट ही स्वीकृत थे, जहां से बालू का उठा हुआ करता था जिले में 36 बालू घाट होने के कारण आम जनों एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के संचालन में काफी दिकते आ रही थी जिसको देखते हुए डीएमओ आनंद कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर 36 और बालू घाटों को स्वीकृति प्रदान कार्रवाई। इसके बाद जिले में कुल 72 बालू घाटों से बालू का उठाव आरंभ हो गया एवं विकास को नई गति मिली।

14 खनन पट्टा को प्रदान की थी स्वीकृति

जिले में अवैध खनन कारोबार रोकने एवं विकास योजनाओं को गति देने के उद्देश्य से जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने जिले में 14 खनन पट्टों को स्वीकृति प्रदान की थी। जिससे सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में गति मिलने लगी थी। वही आमजनों को भी सुलभता पूर्वक गृह निर्माण के लिए पत्थर चिप्स मिल जा रहे थे।

Loading

लातेहार में डीएमओ आनंद कुमार विभाग को दी नई उंचाई:लक्ष्य से भी अधिक राजस्व वसूल सरकार को पहुंचाया लाभ

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports