झारखंडपाकुड़

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने का किया जा रहा है प्रयास:उपायुक्त

Views: 458
0 0
Read Time:2 Minute, 24 Second

देवघर

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर द्वारा शुक्रवार को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत 40 प्रतिशत अनुदान पर निर्मल कुमार यादव, पिता बमशंकर महतो, ग्राम चिहुटियां को मैजिक वैन गाड़ी की चाभी सौपी गई। ज्ञात हो कि कुल 5,65,860 रूपये का वाहन ऋण हेतु स्वीकृत किया गया, जिसमे 40 प्रतिशत का अनुदान राज्य सरकार द्वारा दिया जा रहा है।इसके अलावे उपायुक्त विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गई है ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में नौजवानों को रोजगार देने के लिए 25 लाख तक के लोन-ऋण का प्रावधान मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के माध्यम से किया गया है।

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने का किया जा रहा है प्रयास:उपायुक्त

जिसमे 40% तक अनुदान भी राज्य सरकार द्वारा दिया जा रहा हैं। यह योजना अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक वर्ग, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजनों और सखीमंडल की दीदियों के लिए है। इस योजना के तहत बेरोजगार नौजवानों को यात्री परिवहन आदि के लिए वाहन खरीदने की सुविधा भी उपलब्‍ध कराई जा रही है। साथ ही इस योजना के तहत 50 हजार रुपये तक के लोन पर किसी गारंटी की जरूरत नहीं है। इसके लिए उम्र सीमा 18 वर्ष से 45 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आवेदक के लिए जरूरी शर्त के तौर पर झारखंड का स्‍थायी निवासी होना आवश्‍यक है। साथ ही परिवार की वार्षिक आय 5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।इस दौरान मौके पर उपरोक्त के अलावा जिला कल्याण पदाधिकारी दयानंद दुबे, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Loading

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने का किया जा रहा है प्रयास:उपायुक्त

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button