लातेहार:- तैलिक साहू समाज के युवा प्रमंडलीय मंत्री धर्मेंद्र कुमार ने चंपई सोरेन की सरकार से बड़का गांव विधायक अंबा प्रसाद को मंत्रालय में जगह देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि विधायक अंबा प्रसाद को मंत्री बनाया जाता है तो राज्य का समुचित विकास होगा। वह एक तेज तर्रार पढ़ी-लिखी और जुझारू नेत्री है। वह अपने प्रतिद्वंद्वियों को बेवाक तरीके से जवाब देती है। जन समस्याओं को विधानसभा में जोरदार तरीके से रखती है। चाहे वह ओबीसी का 27 प्रतिशत आरक्षण का मुद्दा हो या शिक्षा, नारी सम्मान की बात हो सभी मुद्दों को वह प्रभावी तरीके से रखती है। यही नहीं वह प्रतिदिन जनता दरबार लगाकर अपने क्षेत्र के समस्याओं को निदान करने की काम करती है। जिसके कारण जनता के बीच काफी लोकप्रिय है। तैलिक साहू समाज ने महागठबंधन की चंपई सोरेन सरकार से विधायक अंबा प्रसाद को मंत्रालय में शामिल करने की मांग की है।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,