लातेहार: इन दिनों जिले में बढ़ती ठंड के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त


लातेहारः- जिले में पिछले दो दिनों हाड़ कंपा देने वाली ठंड के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आदमी तो आदमी जानवरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा शहर और ग्रामीण क्षेत्र के चौक चौराहों में अलाव की व्यवस्था कराई गई है ।ताकि ठंड से किसी भी व्यक्ति को परेशानी का सामना करना ना पड़े।जहां सुबह से ही बोरसी एवं अलाव की व्यवस्था कर लोग तापते नजर आ रहे हैं।जबकी ठंड का ज्यादा प्रभाव बुजुर्गों को हो रहा है क्योंकि उन्हें समुचित सुविधा नहीं मिल पाने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कुछ बुजुर्गों का कहना है कि जिला प्रशासन के द्वारा जो कंबल का वितरण किया गया था उसका लाभ जरूरत मंद व्यक्तियों को नहीं मिल पाया है जिस कारण हम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
![]()




