- साहेबगंज एवं पाकुड़ जिला के 24 पंचायतों की टीम लेंगी भाग
बरहरवा/साहेबगंज:-बरहड़वा प्रखंड क्षेत्र के श्रीकुंड स्थित मिल्लत हाई स्कूल मैदान में आयोजित गुमानी प्रीमियर लीग के छठे सीजन का आगाज शनिवार से होने जा रहा है। इसको लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है। उक्त जानकारी गुमानी प्रीमियर लीग के चेयरमैन युवा नेता अफीफ अमसल ने दी। वहीं उन्होंने आगे कहा कि जीपीएल सीजन 6 हर बार की तरह इस बार भी भव्य तरीके से आयोजित होगा जिसमें साहेबगंज एवं पाकुड़ जिला के 24 पंचायतों की टीम भाग लेंगी। वहीं टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच श्रीकुंड बी बनाम सतगाछी पंचायत के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट जीतने वाले को टीवीएस अपाचे आरटीआर बाइक व शानदार ट्राफी एवं उपविजेता को बजाज पल्सर बाइक व ट्राफी से नवाजा जाएगा। वहीं टूर्नामेंट के मीडिया इंचार्ज फरोग अहसान ने बताया का टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण गुमानी लाइव यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया जाएगा ताकि गुमानी से बाहर रहने वाले लोग भी घर बैठे इसका आनंद ले सके, इसको लेकर तमाम तैयारियां जोरों पर हैl