पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई प्रमुख हस्तियों ने जताया शोक, अंतिम संस्कार में उमड़ी जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक नेताओं और उद्योग जगत के लोगों की भीड़

जमशेदपुर:- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का 93 वर्ष की आयु में देर रात निधन हो गया। उनके निधन से परिवार, शुभचिंतकों एवं पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। सोमवार को दोपहर 12 बजे उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से घोड़ाबांधा स्थित आवास लाया गया। जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में शुभचिंतकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू , केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन , मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आदि ने दूरभाष के माध्यम से अर्जुन मुंडा से बातचीत कर सबों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
अंतिम संस्कार में राजनीतिक जगत की प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद
अंतिम संस्कार में शामिल होकर अनेक प्रमुख हस्तियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि।
जमशेदपुर के स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर अंतिम संस्कार में झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी , भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू , पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा , पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन , पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो , जमशेदपुर के सांसद बिद्युत वरण महतो , खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा , पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह , पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी , पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री रविंद्र राय , पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा , पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा , खरसावां के विधायक दशरथ गागराई , घाटशिला के विधायक सोमेश सोरेन , जमशेदपुर पूर्वी की विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास साहू , जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय , ईचागढ़ की विधायक श्रीमती सविता महतो , खरसावां के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय , ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह , घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू , मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव , पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई जी, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां , आदित्यपुर के महापौर संजय सरदार , आदित्यपुर के उप महापौर अंकुर सिंह एवं पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह , पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर , पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस , भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले समेत विभिन्न दलों के लोग उपस्थित थे।

भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने भी दी श्रद्धांजलि
भारतीय जनता पार्टी के संगठन पदाधिकारियों में संगठन महामंत्री पवन साय , प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह , भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी , जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा , जमशेदपुर ग्रामीण अध्यक्ष सत्य तिवारी , चाईबासा की भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती गीता बालमुचू , सरायकेला-खरसावां के भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान तथा खूंटी के भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उद्योग जगत और सामाजिक संगठनों ने जताया शोक
उधर औद्योगिक एवं व्यावसायिक जगत से टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट डी. बी. सुंदर रमम् , जमशेदपुर के उद्यमी आर. के. अग्रवाल , चाईबासा के उद्यमी आर. शाह , जमशेदपुर के उद्यमी एस. के. बेहरा , दिलीप गोयल , आदित्यपुर के उद्यमी इंद्र अग्रवाल , टाटा मोटर्स के एच आर हेड प्रणव कुमार , टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद , महामंत्री आरके सिंह तथा श्रमिक नेता राकेश्वर पांडेय उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित किये।
इसके अतिरिक्त भारत मुंडा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एतवा मुंडा , उड़ीसा से भारत मुंडा समाज के रविंद्र सिंह मुंडा एवं श्री नाथो सिंह मुंडा , सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी जे. बी. तुबिद , रांची के वरीय चिकित्सक डॉ. एस. के. पाल, झामुमो के जमशेदपुर जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन समेत सैकड़ों लोग उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित किये।
![]()





