झारखंड समाचाररांचीराजनीतिस्थानीय समाचार
Trending

वीर बुली महतो जयंती में आएंगे राज्यपाल संतोष गंगवार, 1 दिसंबर को सोनाहातू में भव्य आयोजन

1 दिसंबर को सोनाहातू में होगा भव्य आयोजन, 12 किलोमीटर राष्ट्रीय युवा मैराथन समेत खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण

Views: 42
0 0
Read Time:7 Minute, 44 Second

वीर बुली महतो की 241वीं जयंती महोत्सव में शामिल होंगे राज्यपाल संतोष गंगवार, विधायक जयराम महतो भी रहेंगे मौजूद

सोनाहातू (रांची)। कोल विद्रोह के महानायक एवं स्वतंत्रता सेनानी वीर बुली महतो की 241वीं जयंती महोत्सव-2026 को लेकर पांच परगना क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आगामी 1 दिसंबर 2026, मंगलवार को सोनाहातू में आयोजित होने वाले इस भव्य महोत्सव में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं डुमरी विधायक डॉ. जयराम महतो, साहित्यकार एवं पूर्व सांसद शैलेन्द्र महतो समेत कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति प्रस्तावित है। राज्यपाल की स्वीकृति मिलने को पांच परगना क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताते हुए JLKM के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष एवं युवा आंदोलनकारी देवेन्द्र नाथ महतो ने इसकी जानकारी दी।

देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि कार्यक्रम आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर राज्यपाल को महोत्सव में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में देवेन्द्र नाथ महतो के साथ अनंत महतो, मधुसूदन महतो, कृष्ण महतो और ज्योतिष महतो शामिल थे। राज्यपाल ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए 1 दिसंबर के कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति प्रदान की।

वीर बुली महतो जयंती में आएंगे राज्यपाल संतोष गंगवार, 1 दिसंबर को सोनाहातू में भव्य आयोजन

उन्होंने बताया कि महोत्सव में झारखंड के विभिन्न महान शहीदों और आंदोलनकारियों के वंशजों को भी आमंत्रित किया गया है। इनमें धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धो-कान्हू, नीलांबर-पीतांबर, शहीद शेख भिखारी और विनोद बिहारी महतो के वंशज शामिल हैं।

वीर बुली महतो के संघर्ष और बलिदान को किया जाएगा याद

देवेन्द्र नाथ महतो ने वीर बुली महतो के ऐतिहासिक संघर्ष को याद करते हुए बताया कि उनका जन्म 27 नवंबर 1785 को रांची जिले के सोनाहातू प्रखंड अंतर्गत कोड़ाडीह गांव में हुआ था। उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत और तत्कालीन शोषणकारी व्यवस्था के खिलाफ साहसपूर्वक संघर्ष किया था। ब्रिटिश जिला मजिस्ट्रेट एच.पी. रसेल के शोषण के विरुद्ध उन्होंने लगातार आवाज उठाई। बाद में कर्नल बोवेन की सेना के साथ संघर्ष के पश्चात उन्हें गिरफ्तार कर काला पानी की सजा सुनाई गई और अंडमान-निकोबार स्थित सेलुलर जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि 14 जून 1834 को उन्होंने वहीं वीरगति प्राप्त की।

उन्होंने बताया कि वीर बुली महतो की जयंती के अवसर पर 27 नवंबर 2026 को वीर बुली महतो चौक, सोनाहातू में माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 1 दिसंबर को 241वीं जयंती महोत्सव के तहत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं, मैराथन दौड़ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

12 किलोमीटर राष्ट्रीय युवा मैराथन होगा मुख्य आकर्षण

महोत्सव का प्रमुख आकर्षण 12 किलोमीटर की राष्ट्रीय युवा मैराथन दौड़ होगी। यह दौड़ निर्मल महतो चौक, जाड़ेया से शुरू होकर वीर बुली महतो चौक, सोनाहातू तक पहुंचेगी। आयोजकों के अनुसार, इस मैराथन में रांची जिले के ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभागी ही हिस्सा ले सकेंगे।

इसके अलावा महिलाओं के लिए 30 मीटर कुर्सी दौड़ और बोरा दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में पारंपरिक लोकनृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा आसपास के विभिन्न गांवों से ढोल-नगाड़े और गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला जाएगा। वीर बुली महतो की प्रतिमा स्थल पर पूजा-अर्चना और माल्यार्पण भी किया जाएगा।

विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

आयोजक समिति की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं।

मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को रेंजर साइकिल, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को जूसर तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को ट्राउजर और जूते सहित स्पोर्ट्स किट दी जाएगी।

महिला कुर्सी दौड़ में प्रथम पुरस्कार प्रेशर कुकर, द्वितीय पुरस्कार इलेक्ट्रिक आयरन और तृतीय पुरस्कार थर्मस बोतल रखा गया है। वहीं बोरा दौड़ में प्रथम विजेता को इंडक्शन चूल्हा, द्वितीय विजेता को मिक्सर मशीन और तृतीय विजेता को इलेक्ट्रिक वाटर हीटर जग प्रदान किया जाएगा। सभी प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

पांच परगना की ऐतिहासिक अस्मिता और संस्कृति का उत्सव होगा महोत्सव

देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि वीर बुली महतो का संघर्ष, त्याग और बलिदान झारखंड की ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण अध्याय है। ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और उनके योगदान को राष्ट्रीय पहचान दिलाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि यह महोत्सव केवल जयंती समारोह नहीं, बल्कि पांच परगना की ऐतिहासिक अस्मिता, वीरता, संस्कृति और सामाजिक एकता का उत्सव होगा। उन्होंने क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं, माताओं-बहनों और आम नागरिकों से इस ऐतिहासिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा महोत्सव को सफल बनाने की अपील की।

Loading

वीर बुली महतो जयंती में आएंगे राज्यपाल संतोष गंगवार, 1 दिसंबर को सोनाहातू में भव्य आयोजन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button