झारखंड समाचारगुमलाघाघरास्थानीय समाचार
Trending

घाघरा में जनजातीय गौरव दिवस समारोह, जुएल उरांव और आशा लकड़ा हुए शामिल

भगवान बिरसा मुंडा को नमन कर जनजातीय समाज के विकास, शिक्षा और संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प; अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल व सुब्रतो कप की विजेता बालिकाएं हुईं सम्मानित

Views: 7
0 0
Read Time:6 Minute, 19 Second

घाघरा में धूमधाम से मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव समेत कई दिग्गज नेता हुए शामिल

घाघरा (गुमला)। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार की ओर से सोमवार को घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अनंत सिंह आर्य, आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा, आयोग के सचिव प्रशांत कुमार सिंह, सुदर्शन भगत और समीर उरांव समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता और सुब्रतो कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली चार बालिका खिलाड़ियों तथा उनके कोच को सम्मानित किया गया। वहीं, शहीद संतोष उरांव की मां और पत्नी को भी सम्मान देकर उनके योगदान को नमन किया गया।

घाघरा में जनजातीय गौरव दिवस समारोह, जुएल उरांव और आशा लकड़ा हुए शामिल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव ने कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का गठन जनजातीय समुदाय की सुरक्षा, शिक्षा, संस्कृति के संरक्षण और सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। आज पूरे देश में यह दिवस जनजातीय समाज के गौरव और योगदान को याद करते हुए मनाया जा रहा है।

उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि 14 नवंबर 1999 को वे नीलकंठ सिंह मुंडा और सुदर्शन भगत के साथ मोटरसाइकिल से भगवान बिरसा मुंडा के पैतृक गांव उलिहातू पहुंचे थे। उस दौरान पहली बार किसी सरकार के मंत्री ने बिरसा मुंडा के परिवार से मुलाकात की थी।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समुदाय के विकास के लिए दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि उपलब्ध कराई गई है। आज जनजातीय समाज के बच्चे आईआईटी, आईआईएम और इसरो जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में शिक्षा प्राप्त कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से आयोग की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अनंत सिंह आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 12 करोड़ से अधिक आदिवासियों के सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी आयोग को सौंपी है। उन्होंने बताया कि आयोग में अपना काम शुरू करने से पहले वे भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर गए और वहां की मिट्टी को माथे पर लगाकर संकल्प लिया कि जीवनभर आदिवासी समाज के हितों के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के नाम पर राजनीति और धोखाधड़ी करने वालों को पहचानने तथा उन्हें जवाब देने की जरूरत है.

घाघरा में जनजातीय गौरव दिवस समारोह, जुएल उरांव और आशा लकड़ा हुए शामिल

आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने कहा कि यह कार्यक्रम रांची के बजाय घाघरा जैसे क्षेत्र में आयोजित करने का निर्णय इसलिए लिया गया, ताकि जनजातीय समाज के बीच सीधे पहुंचकर उनकी समस्याओं और अधिकारों पर चर्चा की जा सके। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने 151 वर्ष पूर्व ही जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष का रास्ता दिखाया था। उन्होंने अन्याय और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए अपनी संस्कृति, परंपरा और स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर कर दिए।

उन्होंने कहा कि आज समाज को भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों और बताए रास्तों पर चलने की जरूरत है। डॉ. लकड़ा ने लोगों से अपील की कि जनजातीय समाज के किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय या अत्याचार होने पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग में शिकायत दर्ज कराएं। आयोग उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन, भिखारी भगत, मिसिर कुजूर, किरणमाला बाड़ा, सोम उरांव, विपिन बिहारी सिंह, आशीष सोनी, गोपाल गोप, दीपांकर साहू, अमित ठाकुर, जगत ठाकुर, बच्चन चौरसिया समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ग्रामीणों और जनजातीय समुदाय के लोगों ने भाग लिया।

Loading

घाघरा में जनजातीय गौरव दिवस समारोह, जुएल उरांव और आशा लकड़ा हुए शामिल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button