महुआडांड़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर, 24 घंटे से रुक-रुक कर बारिश; ठंड बढ़ने के आसार
महुआडांड़ में चक्रवात अकवान का असर, 24 घंटे से बारिश, बढ़ेगी ठंड

आलोक कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,
महुआडांड़ (लातेहार)। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात ‘अकवान’ का असर महुआडांड़ क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे से क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। आसमान में बादल छाए रहने और लगातार हो रही बूंदाबांदी से जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है।
मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 21 नवंबर को झारखंड के कई इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। चक्रवात कमजोर पड़ने के बावजूद इसके अवशिष्ट प्रभाव से झारखंड समेत पूर्वी भारत के मौसम पर असर पड़ रहा है।

लगातार बारिश से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका के बीच किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं तेज हवा और आकाशीय बिजली की आशंका को देखते हुए लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।
![]()



