पाकुड़
Trending

पाकुड़ भाजपा की संगठनात्मक बैठक,बूथ समितियों के गठन पर जोर

बूथ समितियों के गठन और मंडल कमेटियों के सत्यापन पर जोर, 21 नवंबर को देवघर में होगी दुमका प्रमंडल स्तरीय संगठनात्मक बैठक

Views: 33
0 0
Read Time:5 Minute, 9 Second

रिपोर्ट निशांत कुमार सानू,

पाकुड़ संवाददाता। संगठन की जड़ों को मजबूत करने और बूथ स्तर पर पार्टी की पकड़ बढ़ाने के लिए भाजपा ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को पाकुड़ जिला भाजपा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक राजापाड़ा स्थित राजवाड़ी में आयोजित की गई। बैठक में बूथ समितियों के गठन, मंडल कमेटियों के सत्यापन और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिला प्रभारी निवास मंडल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह एवं दुर्गा मरांडी मुख्य रूप से मौजूद रहीं। नेताओं ने बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए प्रत्येक बूथ पर मजबूत समिति तैयार करने की जरूरत पर जोर दिया।

एक-एक बूथ पर मजबूत टीम खड़ी करने का लक्ष्य

बैठक में जिले के सभी बूथों पर समितियों के गठन और मंडल समितियों के सत्यापन का काम प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने पर जोर दिया गया। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों की नियमित समीक्षा करने की रणनीति बनाई गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सामूहिक रूप से सुनने और उसके संदेश को आम लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रमों को कागजों तक सीमित रखने के बजाय जमीन पर प्रभावी तरीके से लागू करने की अपील की।

पाकुड़ भाजपा की संगठनात्मक बैठक,बूथ समितियों के गठन पर जोर

बूथ की सक्रियता ही भाजपा की असली ताकत : निवास मंडल

जिला प्रभारी निवास मंडल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी हैं। संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक बूथ पर जिम्मेदार और सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम जरूरी है। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर बूथ समितियों के गठन और मंडल समितियों के सत्यापन का काम निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन की जिम्मेदारियों में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी कार्यक्रमों को गंभीरता से धरातल पर उतारना होगा।

प्रदेश अध्यक्ष का प्रवास स्थगित, 21 नवंबर को देवघर में होगा शक्ति प्रदर्शन नहीं, संगठनात्मक मंथन

बैठक में जानकारी दी गई कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू का प्रमंडलीय प्रवास अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। अब 21 नवंबर को देवघर स्थित भाजपा कार्यालय में दुमका प्रमंडल स्तरीय संगठनात्मक बैठक होगी। इसमें प्रमंडल के सभी जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला प्रभारी, संबंधित जिलों में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शामिल होंगे।

इसके अलावा नगर परिषद एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, वर्ष 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों के भाजपा प्रत्याशी, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष तथा प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक भी बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में प्रमंडल में संगठन की स्थिति की समीक्षा और बूथ स्तर तक पार्टी को और सक्रिय बनाने की रणनीति पर चर्चा होगी।

ये रहे मौजूद

बैठक में जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय एवं शर्मिला रजक, जिला महामंत्री रूपेश भगत, साधन ठाकुर, अमृत पांडेय, नगर अध्यक्ष सोहन मंडल, सुशील साहा, दीपक साहा, पंकज साह, धर्मेंद्र त्रिवेदी, ध्रुव साहा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button