खेललातेहार
Trending

चक्रव्यूह-2026 के दूसरे दिन खिलाड़ियों का दिखा शानदार प्रदर्शन, मैदान में छाया रोमांच

दौड़, हाई जंप और गोला फेंक में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, स्थानीय प्रतिभाओं ने भी हासिल किए कई स्थान

Views: 46
0 0
Read Time:3 Minute, 55 Second

महुआडांड़ (लातेहार): संत जोसेफ +2 स्कूल, महुआडांड़ में आयोजित 55वें अंतरविद्यालय खेल महोत्सव ‘चक्रव्यूह-2026’ के दूसरे दिन शनिवार को खेल मैदान में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बना। फादर केन मैकनमारा स्टेडियम में 1500, 3000 और 5000 मीटर दौड़, हाई जंप तथा गोला फेंक प्रतियोगिताओं में विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीपीओ पूजा कुमारी के साथ फादर अमित कुजूर, फादर अशोक नगेसिया, सिस्टर प्रभा लकड़ा, मनीना कुजूर, फादर अल्बिनुस खाखा तथा सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित खलखो मौजूद रहे।

चक्रव्यूह-2026 के दूसरे दिन खिलाड़ियों का दिखा शानदार प्रदर्शन, मैदान में छाया रोमांच

प्रतियोगिताओं के परिणाम में 1500 मीटर सीनियर बॉयज में मुनू सोरेन प्रथम, अरमान कुजूर द्वितीय और नियल तिर्की तृतीय रहे। सीनियर गर्ल्स में मंग्रिता कुमारी प्रथम, जेसिका एक्का द्वितीय और मनीषा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।

5000 मीटर दौड़ में अनीश खलखो प्रथम, मुनू सोरेन द्वितीय और संप्रीत कोरवा तृतीय रहे। जूनियर बॉयज हाई जंप में विकास तिर्की, विवेक कुमार सिंह और सैराम मिंज ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर बॉयज हाई जंप में प्रकाश सोय प्रथम, अर्पित बाड़ा द्वितीय और अविनाश खेस तृतीय रहे।

चक्रव्यूह-2026 के दूसरे दिन खिलाड़ियों का दिखा शानदार प्रदर्शन, मैदान में छाया रोमांच

शॉट पुट सीनियर गर्ल्स में प्रियंका बेघरा प्रथम, स्मृति मिंज द्वितीय और मंग्रिता कुमारी तृतीय रहीं। जूनियर गर्ल्स की 3000 मीटर दौड़ में तारा कुमारी ने पहला, प्रिसिला गिद्ध ने दूसरा और ममता खलखो ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर गर्ल्स शॉट पुट में अनीषा टेटे प्रथम, नैंसी एक्का द्वितीय और घुछरी मुंडा तृतीय रहीं।

प्रतियोगिताओं में शामिल प्रमुख विद्यालयों में सेंट इग्नेशियस इंटर कॉलेज गुमला, सेंट जोसेफ्स +2 स्कूल महुआडांड़, सेंट पीटर्स हाई स्कूल टोंगो, जनता इंटर कॉलेज नवाडीह, सेंट मैरीज इंटर कॉलेज सामटोली, सेंट जोन्स इंटर कॉलेज रांची, सीए +2 स्कूल भुरकुंडा, किशोर एमजीएस बॉयज टाउन नामकुम, सेंट रॉबर्ट्स +2 स्कूल हजारीबाग, सेंट जेवियर्स स्कूल डोरंडा रांची, प्रभु प्रकाश हाई स्कूल महुआडांड़, सेंट मिखाइल साले, जय किसान हाई स्कूल मांझाटोली तथा उर्सुलाइन हाई स्कूल टोंगो के खिलाड़ी शामिल रहे।

स्थानीय खिलाड़ियों अरमान कुजूर, मनीषा कुमारी, संप्रीत कोरवा, विवेक कुमार सिंह, स्मृति मिंज और तारा कुमारी के प्रदर्शन की सराहना हुई। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिल रहा है।

Loading

चक्रव्यूह-2026 के दूसरे दिन खिलाड़ियों का दिखा शानदार प्रदर्शन, मैदान में छाया रोमांच

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button