स्थानीय समाचार

छठ घाट तक पहुंचने का रास्ता हुआ दुरुस्त, सूर्यदेव उरांव की पहल सराहनीय

Views: 13
0 0
Read Time:1 Minute, 43 Second

छठ घाट तक पहुंचने का रास्ता हुआ दुरुस्त, सूर्यदेव उरांव की पहल सराहनीय

सतबरवा से दिनेश यादव की रिपोर्ट

सतबरवा/पलामू :- छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रबदा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी सूर्यदेव उरांव ने सराहनीय पहल की है। छठ घाट तक जाने वाली जर्जर सड़क की स्थिति को देखते हुए उन्होंने अपने निजी खर्च से मिट्टी एवं मोरम गिरवाकर रास्ते की मरम्मत कराई, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर सूर्यदेव उरांव ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, श्रद्धा और भक्ति का महान पर्व है। इस पर्व को सफल बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करना चाहिए, ताकि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने कहा कि माता छठी के आशीर्वाद से उन्हें समाज के बीच सेवा करने का अवसर मिला है। जरूरतमंदों की मदद और सामाजिक कार्यों में योगदान देना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।

सूर्यदेव उरांव की इस पहल की स्थानीय ग्रामीणों ने सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि उनके इस प्रयास से छठ घाट तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिलेगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button