लातेहार
Trending
लातेहार जिले के विभिन्न थाना परिसरों में थाना दिवस आयोजित,17 मामले आए सामने
जमीन विवाद के 11, महिला संबंधी तीन और अन्य तीन मामले प्राप्त, 12 मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन

Views: 15
Read Time:1 Minute, 8 Second
लातेहार। लातेहार जिले के विभिन्न थाना परिसरों में बुधवार को अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आम लोगों की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की गई।

आयोजन के दौरान कुल 17 मामले प्राप्त हुए। इनमें जमीन विवाद से संबंधित 11, महिला संबंधी तीन और अन्य तीन मामले शामिल थे। अधिकारियों ने संबंधित मामलों की सुनवाई करते हुए कुल 12 मामलों का निष्पादन किया।

थाना दिवस के माध्यम से जमीन विवाद सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से संयुक्त पहल की गई। शेष मामलों के निष्पादन के लिए आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
![]()





