झगड़ाखाड निवासी सह सेवानिवृत्त शिक्षक रामप्यारी ठाकुर 75 वर्ष का निधन शनिवार की सबह पैतृक गांव में हो गया


संवाददाता फुलेन्द्र यादव का रिपोर्ट,
भवनाथपुर;- (गढवा )झगड़ाखाड निवासी सह सेवानिवृत्त शिक्षक रामप्यारी ठाकुर 75 वर्ष का निधन शनिवार की सुबह पैतृक गांव में हो गया।उनके मौत की खबर गांव में फैलते ही लोगों का अंतिम दर्शन के लिए तांता लग गया। रामप्यारी ठाकुर अपने मृदुभाषी तथा मिलनसार होने के कारण बनसानी पंचायत सहित प्रखंड में लोकप्रिय थे।सभी के साथ समान व्यवहार रखने वाले ठाकुर का अंतिम संस्कार झगडाखाड नदी में किया गया।जहाँ उनके बड़े पुत्र कामेश्वर ठाकुर ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश सचिव सह जिप सदस्य प्रतिनिधि कुन्दन कुमार ठाकुर, नंद कुमार ठाकुर,अनुज ठाकुर, शैलेश ठाकुर, बिरेंद्र ठाकुर,ललू ठाकुर, गोकुल पासवान,धरमजित पासवान,शुभाषचंद पासवान, शिक्षक चंद्रिका राम,अनिल सिंह, कामेश्वर बैध, गोपीचंद बैठा, विजय सिंह,गौरिशंकर पासवान,रवि उरांव, पूर्व मुखिया सुखाड़ी भुईयां,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव सहित लोग उपस्थित थे।
![]()




