अवैध अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को किया सतर्क
डायन-बिसाही जैसी कुरीतियों और डायल-112 की दी जानकारी, शांतिपूर्ण दीपावली मनाने की अपील

अलोक कुमार की रिपोर्ट,
महुआडांड़ (लातेहार): अवैध अफीम की खेती पर रोक लगाने और नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर शनिवार को नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एसडीपीओ पूजा कुमारी ने किया। मौके पर थाना प्रभारी राजन अधिकारी सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को अफीम एवं पोस्ता की अवैध खेती से दूर रहने की चेतावनी देते हुए इसके दुष्परिणामों और कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी। साथ ही डायन-बिसाही जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने तथा किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 का उपयोग करने के प्रति जागरूक किया।

अंत में पुलिस ने ग्रामीणों से दीपावली का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा नशामुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।
![]()




