झारखंड समाचारट्रेंडिंगपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

पाकुड़ में स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल, एसआरएम टीम ने प्रखंडों से सदर अस्पताल तक किया निरीक्षण

सीआरएम टीम के प्रस्तावित दौरे से पहले स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद तेज, गैप एनालिसिस में मिली कमियों को 10 दिनों में दूर करने का निर्देश

Views: 7
0 0
Read Time:4 Minute, 30 Second

रिपोर्ट : केशव तिवारी, पाकुड़।
पाकुड़ संवाददाता :-कॉमन रिव्यू मिशन (सीआरएम) टीम के प्रस्तावित दौरे को लेकर पाकुड़ जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गयी है. स्वास्थ्य सेवाओं में मौजूद खामियों को दूर कर व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए विभागीय स्तर पर सख्ती बढ़ा दी गयी है. इसी कड़ी में शुक्रवार को एसआरएम टीम ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और सदर अस्पताल का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी. गैप एनालिसिस के दौरान कई बिंदुओं पर कमियों को चिह्नित किया गया. टीम ने संबंधित पदाधिकारियों को दो टूक निर्देश दिया कि अगले 10 दिनों के भीतर सभी कमियों को दूर कर गैप क्लोजर सुनिश्चित करें. सीआरएम टीम के दौरे से पहले स्वास्थ्य व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर तैयारियों पर सवाल खड़े हो सकते हैं.

पाकुड़ में स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल, एसआरएम टीम ने प्रखंडों से सदर अस्पताल तक किया निरीक्षण

स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की खुली पोल, बिंदुवार समीक्षा

एसआरएम टीम ने जिले के सभी प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारियों (एमओआईसी) के साथ बैठक कर विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति और क्रियान्वयन की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की. बैठक में प्रोत्साहन राशि एवं भुगतान, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, आयुष्मान भारत योजना समेत अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रमों को केंद्र में रखा गया. टीम ने योजनाओं के संचालन में आ रही बाधाओं, लंबित कार्यों और व्यवस्थागत कमियों को दूर करने पर जोर दिया. संबंधित चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाओं में सुधार लाएं.

सदर अस्पताल का निरीक्षण,कमियों को किया गया चिह्नित

प्रखंडों की समीक्षा के बाद एसआरएम टीम ने सदर अस्पताल, पाकुड़ का निरीक्षण किया. अस्पताल के विभिन्न विभागों, स्वास्थ्य सेवाओं और उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेकर कमियों का आकलन किया गया. निरीक्षण के दौरान चिह्नित खामियों को दूर करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की जरूरत पर जोर दिया.

10 दिनों में कमियां दूर करना अनिवार्य, तय समय पर होगा गैप क्लोजर

सीआरएम टीम के प्रस्तावित दौरे से पहले स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसआरएम टीम ने 10 दिनों की समय-सीमा तय की है. स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि चिह्नित सभी कमियों को निर्धारित अवधि में दूर कर गैप क्लोजर की प्रक्रिया पूरी की जाए. जिले के सभी प्रखंडों और सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित करना होगा. अब स्वास्थ्य विभाग के सामने तय समय-सीमा के भीतर कमियों को दूर कर सीआरएम टीम के दौरे के लिए पूरी तैयारी करने की चुनौती है.

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button