लातेहार
Trending

शहीद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल की तैयारी पूरी, सुरक्षा में तैनात रहेगी पुलिस

संत जेवियर महाविद्यालय और केनाटोली की टीम के बीच होगा खिताबी मुकाबला, सुबह 10 बजे से सजेगा नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच

Views: 8
0 0
Read Time:4 Minute, 41 Second

महुआडांड़ (लातेहार)। महुआडांड़ में आयोजित प्रखंड स्तरीय शहीद स्मारक नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 के फाइनल मुकाबले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को होने वाले खिताबी मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है। आयोजन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा की कमान संभाल ली है। फुटबॉल मुकाबले से पहले नागपुरी कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियां आयोजन को सांस्कृतिक उत्सव का रूप देंगी।

पुलिस अधिकारियों ने मैदान का किया निरीक्षण

गुरुवार को महुआडांड़ थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास, सब इंस्पेक्टर रवि राम और सब इंस्पेक्टर चंद्रशेखर दुबे ने आवासीय विद्यालय स्थित खेल मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मैदान और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही आयोजन के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा इंतजामों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शहीद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल की तैयारी पूरी, सुरक्षा में तैनात रहेगी पुलिस

इधर, फाइनल मुकाबले को भव्य और यादगार बनाने के लिए झारखंड कांग्रेस के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी आयोजन स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया।

इस दौरान झारखंड कांग्रेस प्रतिनिधि इस्तेखार अहमद, प्रखंड अध्यक्ष अभय मिंज, मंडल अध्यक्ष नुरुल अंसारी, जिला सचिव रामनरेश ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आमिर सुहैल, कांग्रेस आदिवासी जिला अध्यक्ष अजित पाल कुजूर, वरिष्ठ पत्रकार संजय तिग्गा, बसारत अली और शेरू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संत जेवियर कॉलेज और केनाटोली के बीच खिताबी भिड़ंत

टूर्नामेंट के फाइनल में संत जेवियर महाविद्यालय की टीम और केनाटोली गांव की टीम आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने अपने प्रदर्शन के दम पर फाइनल में जगह बनाई है। ऐसे में दर्शकों को रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले की उम्मीद है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि शहीद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 की ट्रॉफी किस टीम के नाम होती है।

नागपुरी कलाकारों की प्रस्तुतियों से गूंजेगा मैदान

फाइनल मुकाबले से पहले सुबह 10 बजे से भव्य नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें झारखंड के ब्लैक टाइगर तिनेश कच्छप, सुमन गुप्ता, बरखा बड़ाईक और मजबूल खान समेत कई प्रसिद्ध नागपुरी कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

शहीद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल की तैयारी पूरी, सुरक्षा में तैनात रहेगी पुलिस

कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू मुख्य अतिथि तथा मनिका विधायक रामचंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, फुटबॉल का फाइनल मुकाबला दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।

आयोजकों ने खेल प्रेमियों से की अपील

आयोजकों ने महुआडांड़ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के खेल प्रेमियों, युवाओं और आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खेल और संस्कृति के इस आयोजन में शामिल होकर खिलाड़ी और कलाकारों का उत्साह बढ़ाएं तथा शहीद स्मारक टूर्नामेंट को सफल बनाएं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button