जमशेदपुर
Trending

जमशेदपुर में अवैध पार्किंग पर कार्रवाई, 27 वाहनों से 1.73 लाख जुर्माना

डिमना चौक से धालभूमगढ़ तक चला विशेष जांच अभियान, अतिक्रमण और यातायात बाधित करने वाले वाहनों पर हुई कार्रवाई

Views: 12
0 0
Read Time:2 Minute, 42 Second

राष्ट्रीय राजमार्ग परअवैध पार्किंग के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई,27 वाहनों से वसूला गया1.73 लाख जुर्माना

जमशेदपुर। संवाददाता सोहन साह। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत 27 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 1 लाख 73 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

जानकारी के अनुसार, जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव एवं ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में डिमना चौक से गजानंद फैक्ट्री, धालभूमगढ़ तक विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों और यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों की जांच की गई।

जमशेदपुर में अवैध पार्किंग पर कार्रवाई, 27 वाहनों से 1.73 लाख जुर्माना

अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 27 वाहनों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई। प्रशासन ने संबंधित वाहन चालकों से 1.73 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया। इस कार्रवाई से राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग करने वाले वाहन संचालकों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि यातायात नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला प्रशासन ने कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग के खिलाफ नियमित रूप से जांच अभियान जारी रहेगा। साथ ही वाहन चालकों और परिवहन संचालकों से अपील की गई है कि वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनधिकृत रूप से वाहन खड़ा न करें और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button