
जमशेदपुर संवाददाता, दीपक कुमार।
जमशेदपुर:-जी हां! रविवार एक नवंबर को धावकों के लिए मनहूस खबर निकल आईं। पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर 36 वर्षीय धावक कोम्मिनेनी गोपी की हैदराबाद के गच्चीबौली स्टेडियम में एन ई बी स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित मैराथन में उस वक्त अचानक मौत हो गई जब धावक अपनी दौड़ पूरी करने के बाद फिनिशर मेडल प्राप्त कर नास्ता लेने के लिए लाइन में खड़ा था। तभी वो अचानक गिर पड़ा।

उसे तत्काल केयर अस्पताल ले जाया गया ।जहां डॉक्टरों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना की सूचना से देश भर के धावकों में मायूसी है। उधर जमशेदपुर रनजीनियर्स क्लब के धावकों ने मैराथन धावक के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
गौरतलब हो कि यह घटना हम सभी रनर्स के लिए गंभीर चेतावनी है। मैराथन पूरी कर लेना ही पर्याप्त नहीं है। दौड़ के बाद रिकवरी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
दौड़ के बाद अचानक बैठने या लेटने के बजाय धीरे-धीरे चलकर शरीर को सामान्य करें। पर्याप्त पानी और इलेक्ट्रोलाइट लें।
अत्यधिक थकान, सीने में दर्द, असामान्य सांस फूलना या चक्कर आने पर तत्काल चिकित्सा सहायता लें।
नियमित स्वास्थ्य जांच और जरूरत के अनुसार ECG एवं कार्डियक जांच भी कराना जरूरी है।
![]()




