लातेहार
Trending

राष्ट्रीय एकता दिवस पर लातेहार के बारियातू में जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को सड़क सुरक्षा और साइबर फ्रॉड की जानकारी

पुलिस पदाधिकारियों और शिक्षकों ने महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट व नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक, विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण

Views: 12
0 0
Read Time:2 Minute, 8 Second

राष्ट्रीय एकता दिवस पर बारियातू में जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को सड़क सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

बारियातू (लातेहार)। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को बारियातू में जिला प्रशासन, लातेहार के जन सूचना संपर्क पदाधिकारी, विद्यालय के शिक्षकों और बारियातू थाना पुलिस के संयुक्त सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्कूली बच्चों को सामाजिक सुरक्षा, कानून और व्यक्तिगत जिम्मेदारियों से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर लातेहार के बारियातू में जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को सड़क सुरक्षा और साइबर फ्रॉड की जानकारी

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने, महिला संबंधी अपराधों और पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों को समझने तथा साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय बताए गए। युवाओं को नशे की लत से दूर रहने और इसके दुष्परिणामों के प्रति भी जागरूक किया गया।

वक्ताओं ने बच्चों को जीवन में शिक्षा के महत्व की जानकारी देते हुए नियमित पढ़ाई, अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्हें बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने का संदेश दिया गया।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर लातेहार के बारियातू में जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को सड़क सुरक्षा और साइबर फ्रॉड की जानकारी

इस अवसर पर बारियातू थाना पुलिस, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। इसके साथ ही जिले के बेतर ओपी और गारू थाना की ओर से भी अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूली बच्चों के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
100 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button