स्थानीय समाचार
Trending

नीलाम्बर-पीताम्बर स्मारक स्थल की जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन

Latehar News

Views: 7
0 0
Read Time:3 Minute, 39 Second

लातेहार। अखिल झारखंड खरवार आदिवासी विकास परिषद ने मतनाग (जोगनाटांड़) स्थित अमर शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर स्मारक स्थल की जमीन से कथित अतिक्रमण हटाने और सांसद मद से निर्मित विवाह मंडप को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है। इस संबंध में परिषद ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।

परिषद के अध्यक्ष जानकी सिंह खरवार ने बताया कि ग्राम मतनाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-75 के समीप खाता संख्या 24, खेसरा संख्या 399 और कुल 0.89 एकड़ जमीन पर स्मारक स्थल एवं विवाह मंडप स्थित है। आरोप है कि ललगड़ी निवासी रामेश्वर सिंह, पिता स्वर्गीय टिबर सिंह, ने लंबे समय से विवाह मंडप में ताला लगाकर कब्जा कर रखा है। इसके अलावा स्मारक स्थल की जमीन पर भी अतिक्रमण किए जाने का आरोप लगाया गया है।

नीलाम्बर-पीताम्बर स्मारक स्थल की जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन

परिषद के सदस्यों का कहना है कि इस स्थिति के कारण स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान से जुड़ी भावनाएं आहत हो रही हैं। साथ ही, स्मारक स्थल पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भी परेशानी उत्पन्न हो रही है।

परिषद के रघु पाल सिंह खरवार ने बताया कि सात जनवरी 2007 को तत्कालीन राजस्व मंत्री दुलाल भुइयां ने स्मारक स्थल की स्थापना की थी। इसके बाद से प्रत्येक वर्ष 28 मार्च को वीर शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर का शहादत दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में लातेहार के अलावा गढ़वा, पलामू, चतरा, लोहरदगा और गुमला सहित विभिन्न जिलों से हजारों खरवार आदिवासी एवं अन्य समुदायों के लोग शामिल होते हैं।

उन्होंने कहा कि स्मारक स्थल की जमीन पर कथित अतिक्रमण और विवाह मंडप पर कब्जे के कारण शहादत दिवस सहित अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। परिषद ने जिला प्रशासन से स्थल की जमीन की जांच कराने, अतिक्रमण की स्थिति स्पष्ट करने तथा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए विवाह मंडप को मुक्त कराने की मांग की है।

इस मौके पर परिषद के प्रधान सचिव प्रदीप सिंह खरवार, कोषाध्यक्ष मोहन सिंह खरवार, केदार सिंह, दयाल सिंह खरवार, दुर्गा सिंह, अमरनाथ सिंह, सुभाष सिंह, बुद्धेश्वर सिंह, महेंद्र सिंह, प्रभु दयाल सिंह, नीरज सिंह, रविंद्र सिंह, मनोज सिंह, सुरेश सिंह और धनेश्वर सिंह खरवार सहित कई लोग उपस्थित थे।

Loading

नीलाम्बर-पीताम्बर स्मारक स्थल की जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button