पाकुड़
Trending

एक गोल ने तोड़ा माम्पी स्टार का सपना, फोटकाडांगा बना चैंपियन

Views: 40
0 0
Read Time:3 Minute, 39 Second

रिपोर्ट केशव तिवारी,
महेशपुर:-एक गोल का अंतर और दांव पर लगा खिताब! भुंईधारा गांव में फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में फोटकाडांगा की टीम ने माम्पी स्टार को शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। भुंईधारा क्लब की ओर से आयोजित इस मुकाबले में फोटकाडांगा ने बाजी मारते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। खिताबी भिड़ंत को लेकर मैदान में खेलप्रेमियों का उत्साह देखते ही बना। समापन समारोह में स्थानीय विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

फोटकाडांगा के नाम खिताब, 10 हजार का नकद इनाम

फाइनल मुकाबले का उद्घाटन विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने फुटबॉल को किक मारकर किया। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। इसके बाद शुरू हुए मुकाबले में फोटकाडांगा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए माम्पी स्टार को एक गोल से मात दी और खिताब अपने नाम कर लिया।

एक गोल ने तोड़ा माम्पी स्टार का सपना, फोटकाडांगा बना चैंपियन

जीत के साथ ही फोटकाडांगा की टीम को 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिला। विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। वहीं, उपविजेता माम्पी स्टार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने आठ हजार रुपये देकर सम्मानित किया।

गांवों में छिपी प्रतिभाओं को मिले मौका : विधायक

खेलप्रेमियों को संबोधित करते हुए विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है। जरूरत है उनकी प्रतिभा को पहचानने, निखारने और आगे बढ़ने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराने की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।

विधायक ने कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, संघर्ष, टीम भावना और एकता का संचार करता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ निरंतर मेहनत करने और अपने प्रदर्शन से झारखंड व देश का नाम रोशन करने की अपील की।

खेलप्रेमियों की उमड़ी भीड़

समापन समारोह में झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष जोशीमुद्दीन शेख, प्रखंड सह सचिव अभिषेक कुमार सिंह, मोताहार शेख, मोहर्रम शेख, अब्दुल मालेख, बोकुल शेख, रेहान शेख, हासिबुल शेख, आबू शेख और कुर्बान शेख सहित क्लब के सदस्य, झामुमो कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button