पाकुड़
Trending

पाकुड़ सदर अस्पताल का निरीक्षण,सिविल सर्जन ने जांची दवा

दवा, डॉक्टरों की ड्यूटी और साफ-सफाई की जांच, सिविल सर्जन ने दिए निर्देश

Views: 25
0 0
Read Time:3 Minute, 50 Second

पाकुड़ संवाददाता | रिपोर्ट : केशव तिवारी,

पाकुड़ संवाददाता।मरीजों के इलाज में कोताही और अस्पताल की व्यवस्था में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी। स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने शनिवार को सोनाजोड़ी सदर अस्पताल का निरीक्षण किया।

उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और विभागों का जायजा लेकर साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति तथा मरीजों को मिल रही सुविधाओं की पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से सीधे बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति जानी और संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये।

इमरजेंसी से ऑपरेशन थियेटर तक व्यवस्था की जांच

सिविल सर्जन ने इमरजेंसी वार्ड, ऑपरेशन थियेटर (ओटी), सामान्य ओपीडी, महिला ओपीडी, डेंटल ओपीडी सहित अस्पताल के अन्य विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर और वार्डों में साफ-सफाई की स्थिति देखी। साथ ही मरीजों से बातचीत कर इलाज और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण का मुख्य जोर अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर रहा।

पाकुड़ सदर अस्पताल का निरीक्षण,सिविल सर्जन ने जांची दवा

दवा, ड्यूटी और मरीजों की सुविधाओं पर फोकस

निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति और मरीजों को दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को अस्पताल में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, मरीजों को समय पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने और सभी विभागों का कामकाज सुचारू रखने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

‘मरीजों के इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं’

सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने कहा कि जिला अस्पताल जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ है। यहां आने वाले मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और समय पर इलाज उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्धारित समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने तथा मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने का निर्देश दिया। उन्होंने दो टूक कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही या मरीजों को अनावश्यक परेशानी होने की स्थिति को गंभीरता से लिया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान सदर अस्पताल के कई चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button