लातेहार
Trending

चाणक्य नगरी छठ घाट का नगर पंचायत अध्यक्ष ने लिया जायजा

छठ पूजा से पहले सड़क, नाली, घाट और झाड़ियों की सफाई जल्द शुरू कराने का आश्वासन

Views: 15
0 0
Read Time:1 Minute, 55 Second

लातेहार संवाददाता। छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर गुरुवार को नगर पंचायत  के अध्यक्ष महेश सिंह, उपाध्यक्ष संतोष रंजन एवं कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने चाणक्य नगरी छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड पार्षद मनोज राम और संतोष सिंह भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के प्रतिनिधियों ने पूजा समिति के सदस्यों के साथ छठ घाट की स्थिति, सड़क और नालियों की व्यवस्था का जायजा लिया। पूजा समिति की ओर से घाट तक पहुंचने वाले रास्ते, नालियों और आसपास की साफ-सफाई से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी गई।

चाणक्य नगरी छठ घाट का नगर पंचायत अध्यक्ष ने लिया जायजा

नगर पंचायत के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए छठ घाट, सड़क, नालियों एवं आसपास उगी झाड़ियों की सफाई का कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा। इसका उद्देश्य छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देना है।

मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष राजू यादव, महामंत्री अनिल कुमार, धीरज कुमार, कौशल किशोर गुप्ता, सकेंद्र यादव, गौतम गुप्ता, भुवनेश्वर राम, मनोज राम सहित पूजा समिति के कई सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button