
घाघरा सीओ-सह-बीडीओ सुशील कुमार खाखा ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक कर विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी कर्मियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने और योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सीओ-सह-बीडीओ ने मनरेगा के तहत चल रहे प्लांटेशन कार्यों की समीक्षा करते हुए मेड़ेज (मस्टर रोल/कार्य प्रगति) बढ़ाने तथा योजनाओं को गति देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए।
बैठक में अबुआ आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की भी समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन लाभुकों को आवास निर्माण की द्वितीय एवं तृतीय किस्त की राशि मिल चुकी है, उनके निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराया जाए। इसके लिए स्वयंसेवक, पंचायत कर्मी और रोजगार सेवक आपसी समन्वय बनाकर लाभुकों के घरों का निरीक्षण करें और निर्माण कार्य पूरा कराने में आवश्यक सहयोग दें।
इसके अलावा मनरेगा से संबंधित 15वें वित्त आयोग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। सीओ-सह-बीडीओ ने सभी संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए योजनाओं में पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने को कहा।मौके पर कई कर्मी उपस्थित थे।
![]()




