झारखंड समाचारराजमहलस्थानीय समाचार
Trending

मंगलहाट में हाईवे अतिक्रमण पर कार्रवाई, दर्जनों ट्रक-ट्रैक्टर हटाए गए

मंगलहाट में हाईवे अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, बालू लदे ट्रक-ट्रैक्टर समेत दर्जनों वाहन हटाए गए

Views: 23
0 0
Read Time:3 Minute, 55 Second

मंगलहाट। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग अब बर्दाश्त नहीं होगी। बांसकोला से कन्हैयास्थान तक हाईवे को सुरक्षित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। मंगलवार को तालझारी और राजमहल थाना क्षेत्र में परिवहन विभाग, रोड सेफ्टी, हाईवे पेट्रोलिंग यूनिट और एनएचएआई की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े बालू लदे ट्रक, ट्रैक्टर समेत दर्जनों वाहनों को हटाया गया। वहीं, सड़क किनारे पशु बांधने और यातायात में बाधा पैदा करने वालों को भी चेतावनी दी गयी।

मंगलहाट में हाईवे अतिक्रमण पर कार्रवाई, दर्जनों ट्रक-ट्रैक्टर हटाए गए

अवैध पार्किंग से हादसों का बढ़ रहा खतरा

राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े भारी वाहन और सड़क की जमीन पर अतिक्रमण राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। इससे न केवल यातायात प्रभावित होता है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को भी आवागमन में दिक्कत होती है। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया और नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त हिदायत दी।

समय सीमा के बाद नहीं मिलेगी मोहलत

परिवहन विभाग के मोटर यान निरीक्षक कुमार उत्कर्ष ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। संबंधित लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया गया है। निर्धारित समय सीमा के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने वाहन चालकों से हाईवे किनारे वाहन खड़े नहीं करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

ढाबे-दुकानें भी निगरानी के दायरे में

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनुराग गुप्ता ने कहा कि हाईवे किनारे भारी वाहनों की अवैध पार्किंग और ढाबे-दुकानों का अव्यवस्थित संचालन दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ाता है। ऐसे स्थानों पर नियमित निगरानी रखी जाएगी। सड़क सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि हाईवे को व्यवस्थित और सुरक्षित रखने के लिए चरणबद्ध तरीके से अभियान जारी रहेगा।

इन अधिकारियों ने संभाली कमान

संयुक्त अभियान का नेतृत्व मोटर यान निरीक्षक कुमार उत्कर्ष ने किया। टीम में रोड सेफ्टी के अनुज कुमार और अमन कुमार, एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनुराग गुप्ता, डिप्टी मैनेजर आदित्य रत्नम और सब इंजीनियर आशुतोष श्रीवास्तव सहित परिवहन विभाग, रोड सेफ्टी और एनएचएआई के अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

Loading

मंगलहाट में हाईवे अतिक्रमण पर कार्रवाई, दर्जनों ट्रक-ट्रैक्टर हटाए गए

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button