झारखंड समाचारपाकुड़
Trending

मुरारई में नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 करोड़ से अधिक का माल जब्त

jharkhand news

Views: 28
0 0
Read Time:3 Minute, 18 Second

नलहाटी।  बीरभूम जिले के मुरारई थाना क्षेत्र के पलसा गांव में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली विदेशी शराब बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी में तीन करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की नकली विदेशी शराब बरामद की गयी. मौके से शराब तैयार करने और उसकी पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली मशीनें, उपकरण व अन्य सामग्री भी जब्त की गयी है. इतनी बड़ी मात्रा में नकली शराब की बरामदगी से इलाके में हड़कंप मच गया.

घर के अंदर चल रहा था करोड़ों का खेल

आबकारी विभाग के जिला सुपरिटेंडेंट तनय गुहा के नेतृत्व में टीम ने पलसा गांव स्थित एक घर में छापेमारी की. बाहर से सामान्य दिखने वाले इस घर के अंदर बड़े पैमाने पर नकली विदेशी शराब तैयार की जा रही थी. शराब बनाने, भरने और पैकिंग के लिए बाकायदा मशीनें और अन्य संसाधन लगाए गये थे.

सैकड़ों पेटियों में तैयार शराब का स्टॉक

छापेमारी के दौरान घर में बड़ी संख्या में पेटियों में तैयार नकली विदेशी शराब रखी मिली. विभाग ने शराब के साथ उत्पादन और पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली मशीनों तथा अन्य सामान को भी जब्त कर लिया. हालांकि, कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री संचालक समेत किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी.

मुरारई में नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 करोड़ से अधिक का माल जब्त

करोड़ों का माल, लेकिन संचालक फरार

तीन करोड़ रुपये से अधिक की शराब बरामद होने के बाद अब आबकारी विभाग की जांच का दायरा और बढ़ गया है. टीम यह पता लगाने में जुटी है कि फैक्ट्री का असली संचालक कौन है और इस अवैध कारोबार के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं. अधिकारियों को आशंका है कि इसके पीछे संगठित सप्लाई नेटवर्क हो सकता है.

कहां-कहां पहुंचती थी नकली शराब, जांच शुरू

आबकारी विभाग और पुलिस यह भी खंगाल रही है कि फैक्ट्री में तैयार नकली विदेशी शराब की सप्लाई किन इलाकों में की जाती थी. इसके लिए संभावित वाहनों, सप्लाई रूट और कारोबार से जुड़े लोगों की जानकारी जुटायी जा रही है. जांच एजेंसियां जब्त सामान और अन्य सुरागों के आधार पर पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं.

अधिकारियों के अनुसार, जांच आगे बढ़ने के साथ नकली शराब के इस बड़े कारोबार से जुड़े कई और नाम सामने आ सकते है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button