स्काउट-गाइड कैंप में विद्यार्थियों ने सीखे आत्मनिर्भरता के गुर, टेंट लगाने से हाइकिंग तक का प्रशिक्षण
Pakud News

साहिबगंज ।पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, साहिबगंज में इन दिनों स्काउट-गाइड कैंप के दौरान विद्यार्थियों के हुनर को निखारने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने की सीख भी दी जा रही है। पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार, तृतीय सोपान, द्वितीय सोपान, प्रथम सोपान, प्रवेश एवं टेस्टिंग कैंप के तीसरे दिन गुरुवार को विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। स्काउट-गाइड ने पूरे जोश के साथ विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेकर कई उपयोगी गुर सीखे।

टेंट से लेकर हाइकिंग तक,सीखे आत्मनिर्भरता के गुर
कैंप के दौरान विद्यार्थियों को टेंट लगाना, कुकिंग, फ्लैग प्रोसीजर, हाइकिंग तथा रस्सी से अलग-अलग प्रकार की गांठें बांधने का प्रशिक्षण दिया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और विपरीत परिस्थितियों में आत्मनिर्भर रहने का कौशल विकसित करने पर जोर दिया गया।
सीखने के साथ दिखा उत्साह
विद्यालय के सभी स्काउट-गाइड ने प्रशिक्षण की विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रस्सी से गांठ बांधने जैसी गतिविधियों में बच्चों ने बार-बार अभ्यास कर अपनी दक्षता को बेहतर किया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रशिक्षकों ने बताया कि स्काउटिंग की गतिविधियां बच्चों को केवल प्रशिक्षण नहीं देतीं, बल्कि उनमें जिम्मेदारी, सहयोग और सेवा की भावना भी विकसित करती हैं।
प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन
कैंप में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य आलोक कुमार, पीजीटी जीव विज्ञान अशरफ, गाइड कैप्टन प्रिया भारती, स्काउट मास्टर राजकुमार राम तथा ट्रेनर्स दिनेश कुमार प्रसाद और दीपक कुमार नायक मौजूद रहे। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने पूरे मनोयोग से कैंप की गतिविधियों में भाग लिया। राज्य पुरस्कार स्काउट-गाइड ने भी अपनी प्रतिभा और मेहनत से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
इन विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
गाइड वर्ग में सिमरन कुमारी, दिव्या मंडल, अंकिता कुमारी, साक्षी भगत, रिया कुमारी, प्राची कुमारी, ज्योति कुमारी और सृष्टि कुमारी ने भाग लिया। वहीं स्काउट वर्ग में पीयूष कुमार, विवेक महाल्दार, नवेद आलम, लवीश कुमार और हाशिम राजा शामिल हुए।
![]()




