झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

बरहरवा में अतिक्रमण पर नगर पंचायत का डंडा,54 दुकानदारों को नोटिस

हर शाम जाम से कराह रहा शहर, सड़क किनारे दुकानें बनीं यातायात की सबसे बड़ी बाधा; नहीं हटे तो चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

Views: 9
0 0
Read Time:2 Minute, 36 Second

बरहरवा:- शहर की सड़कों पर शाम ढलते ही लगने वाले जाम से अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। सड़क किनारे दुकान लगाकर यातायात बाधित करने वाले 54 दुकानदार नगर पंचायत के निशाने पर हैं। नगर पंचायत प्रशासन ने सभी को नोटिस जारी कर सड़क से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है। इसके बाद भी दुकानें नहीं हटायी गयीं तो प्रशासन बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर कार्रवाई करेगा।

बरहरवा में अतिक्रमण पर नगर पंचायत का डंडा,54 दुकानदारों को नोटिस

दरअसल, बरहरवा शहर की मुख्य सड़कों के किनारे शाम होते ही अस्थायी दुकानों की कतार लग जाती है। दुकानदार सड़क तक सामान फैला देते हैं, जिससे सड़क का बड़ा हिस्सा घिर जाता है। इसके कारण वाहनों की रफ्तार थम जाती है और देखते ही देखते जाम लग जाता है। शाम के समय जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि राहगीरों और वाहन चालकों को कुछ दूरी तय करने में भी काफी समय लग जाता है।

नोटिस के बाद भी दुकान लगायी तो होगी कार्रवाई

नगर पंचायत प्रशासन ने फिलहाल दुकानदारों को चेतावनी देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया है। प्रशासन का कहना है कि नोटिस के बावजूद यदि सड़क किनारे दुकानें लगती रहीं तो किसी तरह की नरमी नहीं बरती जायेगी। इसके लिए विशेष अभियान चलाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा।

यातायात व्यवस्था सुधारना प्राथमिकता

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि सड़क किनारे दुकानें लगने से प्रत्येक शाम जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। 54 दुकानदारों को नोटिस दिया गया है। नोटिस के बाद भी यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु करना और आम लोगों को जाम से राहत दिलाना नगर पंचायत की प्राथमिकता है।

Loading

बरहरवा में अतिक्रमण पर नगर पंचायत का डंडा,54 दुकानदारों को नोटिस

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button