
घाघरा (गुमला), संवाददाता।
राष्ट्रीय जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा तीन दिवसीय दौरे के तहत गुरुवार को घाघरा पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के जनजातीय समाज के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनजाति आयोग लगातार जनजातीय समाज के संरक्षण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य कर रहा है। इसी क्रम में वे गुमला एवं लोहरदगा जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं, जहां पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझा जा रहा है।
दौरे के क्रम में आशा लकड़ा घाघरा के छठ मोहल्ला स्थित जगमोहन पाठक के आवास भी पहुंचीं, जहां उन्होंने उनकी पत्नी के दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और ढांढस बंधाया।

इस मौके पर आशीष सोनी, श्याम किशोर पाठक, राना प्रदुमन सिंह, अमित ठाकुर सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
![]()




