नाबालिगों के अश्लील वीडियो देखने पर होगी सख्त कार्रवाई: 10 लाख तक जुर्माना, जेल और SIM ब्लॉक का प्रावधान
New Delhi

New delhi:देश में बच्चों की सुरक्षा और साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए सरकार और साइबर एजेंसियों ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। अब नाबालिगों से जुड़े अश्लील वीडियो या कंटेंट देखने, डाउनलोड करने या साझा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, ऐसे मामलों में दोषियों को पहले सुधार के लिए 4 मौके दिए जा सकते हैं, लेकिन बार-बार उल्लंघन करने पर कड़ी सजा का प्रावधान होगा। इसमें जेल की सजा, 10 लाख रुपये तक का भारी जुर्माना और यहां तक कि मोबाइल सिम को ब्लॉक करने की कार्रवाई भी शामिल है।

साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम बच्चों के खिलाफ बढ़ते ऑनलाइन अपराधों को रोकने के लिए बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऐसे कंटेंट की निगरानी और रिपोर्टिंग सिस्टम को भी और मजबूत किया जा रहा है।
कानून व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, इंटरनेट पर किसी भी प्रकार का बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM) देखना, डाउनलोड करना या शेयर करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है और इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
![]()




