झारखंड समाचारट्रेंड्सपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

ट्रक की चपेट में साइकिल सवार की मौत,रातभर सड़क जाम

मुआवजा और परिवार को सरकारी सहायता के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने समाप्त किया जाम

Views: 8
0 0
Read Time:4 Minute, 23 Second

कोटालपोखर संवाददाता। पाकुड़िया थाना क्षेत्र के पाकुड़िया-नालहटी मुख्य सड़क पर तिनगछिया गांव के समीप मंगलवार रात बिहार नंबर के ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार करीब 40 वर्षीय दिनेश बेसरा की मौत हो गई। मृतक रामघाटी गांव का रहने वाला था। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा सहित विभिन्न मांगों को लेकर रात से ही मुख्य सड़क जाम कर दी। सड़क जाम रहने के कारण पूरी रात मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा।

घटना की सूचना मिलते ही पाकुड़िया पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी। दुर्घटना में शामिल ट्रक संख्या BR 28GB 4460 को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

ट्रक की चपेट में साइकिल सवार की मौत,रातभर सड़क जाम

हादसे में परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जानकारी के अनुसार, दिनेश बेसरा मंगलवार रात साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान तिनगछिया गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दिनेश अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बेटों को छोड़ गया है। उसकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

अधिकारियों से कई घंटे चली वार्ता

सड़क जाम की सूचना के बाद बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों के साथ कई घंटे तक वार्ता की। एसडीपीओ महेशपुर विजय कुमार, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी और पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज महतो की मौजूदगी में ग्रामीणों की विभिन्न मांगों पर चर्चा हुई।

प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण सड़क जाम समाप्त करने पर सहमत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

आवास और आर्थिक सहायता का आश्वासन

वार्ता के दौरान मृतक के आश्रित परिवार को सरकारी नियमों के तहत प्राथमिकता के आधार पर बाबा साहेब आंबेडकर आवास योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया। इसके अलावा आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत आर्थिक सहायता एवं मुआवजा दिलाने की बात कही गई। मृतक की पत्नी को तत्काल विधवा पेंशन योजना से जोड़ने पर भी सहमति बनी।

चारों बेटों की पढ़ाई की होगी व्यवस्था

मृतक के चारों बेटों की शिक्षा को लेकर भी प्रशासन ने सहायता का भरोसा दिया। बच्चों के लिए पाकुड़िया अथवा पाकुड़ में समुचित शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही गई। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), पाकुड़ के प्रावधानों के तहत मिलने वाली सहायता राशि दिलाने का भी आश्वासन दिया गया।

ट्रक जब्त, कानूनी कार्रवाई जारी

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है। वाहन चालक के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त किया, जिसके बाद मुख्य मार्ग पर वाहनों का परिचालन सामान्य हो सका।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button