मधुवापाड़ा में पंचायत भवन निर्माण कार्य का विधायक निसात आलम ने किया उद्घाटन
बरहरवा प्रखंड में जिला परिषद योजना के तहत शुरू हुआ निर्माण कार्य, ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा; SIR नोटिस की दी जानकारी

कोटालपोखर संवाददाता, साहिबगंज।
जिला परिषद साहिबगंज की योजनान्तर्गत बरहरवा प्रखंड के मधुवापाड़ा में पंचायत भवन निर्माण कार्य का उद्घाटन शुक्रवार को पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की माननीय विधायक निसात आलम ने अपने कर-कमलों से किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में पंचायत भवन निर्माण कार्य शुरू होने को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।

ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।
ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों से संबंधित मुद्दे विधायक के समक्ष रखे।
SIR नोटिस को लेकर दी गई जानकारी
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को SIR नोटिस के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। विधायक निसात आलम ने बताया कि SIR प्रक्रिया के तहत कौन-कौन से दस्तावेज आवश्यक होंगे, उन्हें किस प्रकार तैयार करना है तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कैसे प्रस्तुत करना है।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम में न पड़ें और सभी दस्तावेज सही तरीके से तैयार रखें।
कार्यक्रम में कई गणमान्य रहे उपस्थित
इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सनी कुमार दास, जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास, JMM प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल गफूर, हेमा सहित कांग्रेस एवं अन्य दलों के पदाधिकारी, पंचायत एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
![]()




