नई दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़
Trending

Delhi News:सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने से मचा हड़कंप,50 से ज्यादा लोग थे अंदर

सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, छात्रों समेत कई लोग मलबे में दबे

Views: 26
0 0
Read Time:3 Minute, 50 Second

नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक पांच मंजिला पुरानी इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त इमारत में हॉस्टल संचालित हो रहा था और बताया जा रहा है कि अंदर 50 से अधिक लोग मौजूद थे। हादसे में दो छात्रों की मौत की सूचना है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। राहत और बचाव दल ने अब तक नौ लोगों को मलबे से बाहर निकाला है।

Delhi News:सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने से मचा हड़कंप,50 से ज्यादा लोग थे अंदर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के समय छात्र अपने कमरों में मौजूद थे। वहीं, इमारत के बेसमेंट में खुदाई का काम चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान इमारत की संरचना कमजोर होने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

बताया जा रहा है कि इमारत करीब 40 से 50 साल पुरानी थी और इसमें 20 से 25 कमरे थे। प्रत्येक कमरे में करीब दो छात्र रहते थे। मलबे में कई वाहन भी दब गए हैं। स्थानीय लोग भी राहत कार्य में जुटे और हथौड़ों की मदद से मलबा हटाने का प्रयास करते नजर आए।

मलबे में फंसे एक युवक ने अपना वीडियो बनाकर लोगों से रेस्क्यू की अपील की। घटनास्थल पर मौजूद उसके दोस्त के मुताबिक, युवक लगातार फोन कर मदद की गुहार लगा रहा था।

Delhi News:सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने से मचा हड़कंप,50 से ज्यादा लोग थे अंदर

इमारत के मालिक की पहचान आनंद बंसल के रूप में हुई है, जो गुरुग्राम में रहता है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद आसपास की एक अन्य इमारत के भी क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई गई, जिसके चलते वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

सत्य निकेतन दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास स्थित प्रमुख छात्र क्षेत्र है। यहां बड़ी संख्या में छात्र पीजी और हॉस्टल में रहते हैं। आसपास कई प्रमुख कॉलेज भी स्थित हैं, जिसके कारण इलाके में दिनभर छात्रों की आवाजाही रहती है।

तीन साल में दिल्ली में 1133 इमारत गिरने की घटनाएं

रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2022 से 2025 के बीच दिल्ली में इमारत गिरने की 1133 घटनाएं सामने आईं। इन हादसों में 98 लोगों की मौत हुई है। सत्य निकेतन की घटना ने एक बार फिर राजधानी में पुरानी और जर्जर इमारतों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

छात्रों और मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया

रेस्क्यू किए गए लोगों में छात्र और मजदूर शामिल हैं। घायल छात्रों की पहचान अभिषेक, नीरज, आदित्य और एक अन्य छात्र के रूप में बताई गई है। वहीं घायल मजदूरों के नाम असगर अली और अयान बताए गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और राहत दल पूरे इलाके में बचाव एवं जांच अभियान चला रहे हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button