पाकुड़
Trending

साहिबगंज में शहीद सीआरपीएफ जवान शाहनवाज आलम की दूसरी शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा

कुलीपाड़ा में गूंजा “शहीद अमर रहें”, शाहनवाज आलम की दूसरी बरसी पर आयोजन

Views: 25
0 0
Read Time:3 Minute, 1 Second

साहिबगंज: शहर के कुलीपाड़ा मोहल्ला निवासी सीआरपीएफ जवान मो. शाहनवाज आलम की दूसरी शहादत दिवस रविवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कुलीपाड़ा स्थित शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर वीर सपूत को नमन किया।

साहिबगंज में शहीद सीआरपीएफ जवान शाहनवाज आलम की दूसरी शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा

श्रद्धांजलि सभा में शहीद के पिता, पत्नी, भाई समेत परिजनों के साथ-साथ नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, राजमहल नगर परिषद अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख, डीएसपी रविकांत साव, नगर इंस्पेक्टर अमित गुप्ता और जिरवा बड़ी थाना प्रभारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पुष्प अर्पित कर शहीद शाहनवाज आलम को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि शाहनवाज आलम ने देश की सुरक्षा और सेवा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका त्याग और साहस आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

जानकारी के अनुसार, मो. शम्स तबरेज के पुत्र शाहनवाज आलम की नियुक्ति अप्रैल 2013 में सीआरपीएफ में हुई थी। उनकी पहली तैनाती जम्मू-कश्मीर में रही, जिसके बाद उनका स्थानांतरण छत्तीसगढ़ किया गया। दंतेवाड़ा में ड्यूटी के दौरान उन्होंने देश की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त की।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने घाट रोड का नाम शहीद शाहनवाज आलम के नाम पर रखने की मांग उठाई। इस पर नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

कार्यक्रम में समाजसेवी सिद्धेश्वर प्रसाद मंडल, भाजपा नेता गणेश प्रसाद तिवारी, राजीव चौधरी, आनंद मोदी, कांग्रेस नेता अखलाक नदीम, मो. रिजवान, शाहजहां अंसारी, मुर्शाद अली, विनोद यादव, बास्कीनाथ यादव, मोहम्मद कलीम, राजू अंसारी, अजमत हुसैन, रमजान अली, मो. शकील, इमाम, आजाद हुसैन सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Loading

साहिबगंज में शहीद सीआरपीएफ जवान शाहनवाज आलम की दूसरी शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button