झारखंड समाचारराजनीतिलातेहार
Trending

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर AIMIM लातेहार ने जताया गहरा शोक

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर AIMIM लातेहार ने जताया गहरा शोक

Views: 15
0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second

लातेहार। झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन की खबर से AIMIM लातेहार परिवार में शोक की लहर है। उनके निधन पर AIMIM लातेहार के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शहबाज और लातेहार विधानसभा प्रभारी श्रवण पासवान ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर AIMIM लातेहार ने जताया गहरा शोक

AIMIM नेताओं ने कहा कि एक कर्मठ, सक्रिय और जनसेवा के लिए समर्पित जनप्रतिनिधि का अचानक निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने गिरिडीह से विधायक के रूप में जनता का प्रतिनिधित्व किया और सरकार में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली। सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष मोहम्मद शहबाज ने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर से वे व्यक्तिगत रूप से बेहद आहत हैं। उन्होंने कहा कि उनके निधन से झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में एक बड़ी रिक्तता उत्पन्न हुई है।

AIMIM लातेहार परिवार ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों, शुभचिंतकों और समर्थकों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

AIMIM लातेहार परिवार की ओर से दिवंगत मंत्री को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

One thought on “मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर AIMIM लातेहार ने जताया गहरा शोक

  1. यह दुख की बात है कि इस घटना के कारण स्थानीय राजनीति पर क्या असर पड़ेगा। मेरा मानना है कि ऐसी स्थिति में भविष्य की योजनाओं पर भी विचार करना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button