अपराधझारखंडझारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

विवाहिता की संदिग्ध मौत,पति हिरासत में

पति समेत ससुराल के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, गले पर चोट के निशान मिलने का दावा:पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

Views: 20
0 0
Read Time:2 Minute, 48 Second

कोटालपोखर संवाददाता। राधानगर थाना क्षेत्र के मनिहारी टोला बंगालीपाड़ा में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात विवाहिता कल्पना सरदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। घटना के बाद मृतका के पिता अशोक सरदार ने उसके पति संदीप मंडल, ससुर निवारण मंडल और सास सुमित्रा मंडल पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को दिये आवेदन के अनुसार, गुरुवार देर रात करीब दो बजे संदीप मंडल ने मृतका के भांजे समीर सरदार को फोन कर बताया कि कल्पना के पेट में तेज दर्द हो रहा है। इसके बाद परिजनों ने संदीप से कल्पना से बात कराने को कहा, लेकिन उसने उसकी हालत गंभीर बताते हुए फोन काट दिया।

विवाहिता की संदिग्ध मौत,पति हिरासत में

बेटी की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद अशोक सरदार अपने बेटे सूरज सरदार और भांजे समीर सरदार के साथ रात में ही मनिहारी टोला बंगालीपाड़ा स्थित ससुराल पहुंचे। वहां कल्पना घर के फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ी मिली। पिता के अनुसार, उसके गले पर चोट के निशान और पीठ पर सूजन दिखाई दे रही थी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी।

सूचना मिलते ही राधानगर पुलिस मौके पर पहुंची और कल्पना को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। वहीं मृतका के पति संदीप मंडल को हिरासत में ले लिया गया।

मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि संदीप मंडल का किसी अन्य महिला से कथित संबंध था और इसी बात को लेकर वह उनकी बेटी के साथ अक्सर विवाद और मारपीट करता था। आवेदन के आधार पर पुलिस ने थाना कांड संख्या 315/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार विवाहिता की मौत हत्या है या किसी अन्य कारण से हुई, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही होगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button