कोटालपोखर के सरस्वती शिशु मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य रूप सज्जा कार्यक्रम आयोजित
कृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य रूप

कोटालपोखर:रिपोर्ट: निशांत कुमार सानू,
सरस्वती शिशु मंदिर, कोटालपोखर में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्रीकृष्ण रूप सज्जा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ, जिससे विद्यालय परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में रंग गया।
इस अवसर पर शिशु वाटिका के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण का मनमोहक रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। पीले वस्त्र, माथे पर मुकुट, हाथ में बांसुरी और मोरपंख से सुसज्जित बच्चे साक्षात बाल कृष्ण के रूप में आकर्षण का केंद्र बने रहे। वहीं बच्चियों ने राधा का रूप धारण कर सुंदर नृत्य एवं बाल लीलाओं की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच प्रतियोगिता आयोजित कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान का चयन किया गया। प्रधानाचार्य श्री जगजीत कुमार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
इस मौके पर विद्यालय के आचार्य विकास चंद्र साह, अनुप लाल रजक, बिप्लब सिंह, भीम घोष, रोहित साह तथा आचार्या सुषमा कुमारी, रेखा अग्रवाल एवं साक्षी कुमारी उपस्थित रहे।
![]()




