कोटालपोखर में कृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य रूप सज्जा कार्यक्रम, नन्हें बच्चों ने बिखेरा आकर्षण
नन्हें बच्चों ने बिखेरा आकर्षण

रिपोर्ट: निशांत कुमार सानू,
कोटालपोखर संवाददाता:
सरस्वती शिशु मंदिर, कोटालपोखर में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण रूप सज्जा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में भक्तिमय वातावरण बन गया।

इस अवसर पर शिशु वाटिका के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण का मनमोहक रूप धारण कर सभी का दिल जीत लिया। पीले वस्त्र, माथे पर मुकुट, हाथ में बांसुरी और मोरपंख से सजे बच्चे साक्षात बाल कृष्ण की छवि प्रस्तुत कर रहे थे। वहीं बच्चियों ने राधा के रूप में सुसज्जित होकर सुंदर नृत्य एवं बाल लीलाओं की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा परिसर भक्ति रस में सराबोर हो गया।
कार्यक्रम में बच्चों के बीच प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान का चयन भी किया गया। प्रधानाचार्य श्री जगजीत कुमार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य विकास चंद्र साह, अनुप लाल रजक, बिप्लब सिंह, भीम घोष, रोहित साह तथा आचार्या सुषमा कुमारी, रेखा अग्रवाल और साक्षी कुमारी उपस्थित रहे।
![]()




