स्थानीय समाचार

टाउन हॉल में ‘शिशु शक्ति’ A-THR योजना का शुभारंभ, SAM बच्चों को मिलेगा अतिरिक्त पोषण आहार

Views: 11
0 0
Read Time:6 Minute, 27 Second

टाउन हॉल में ‘शिशु शक्ति’ A-THR योजना का शुभारंभ, SAM बच्चों को मिलेगा अतिरिक्त पोषण आहार

मेदिनीनगर/पलामू:- पलामू जिले में गंभीर रूप से कुपोषित (SAM) बच्चों की पोषण स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से ‘शिशु शक्ति’ Augmented Take Home Ration (A-THR) योजना का शुभारंभ मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्मृति भवन (टाउन हॉल), मेदिनीनगर में किया गया। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, मेदिनीनगर नगर निगम के उप महापौर मनोज सिंह, उप विकास आयुक्त सादात अनवर, सहायक समाहर्ता ऋत्विक मेहता, सिविल सर्जन डॉ. अनिल एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इसके पश्चात विभिन्न लाभुकों के बीच A-THR का वितरण किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त श्री शेखावत ने समाज कल्याण विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा पोषण से संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली।उन्होंने कई बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि ‘शिशु शक्ति’ पहल के माध्यम से चिन्हित सैम बच्चों को उनकी विशेष पोषण आवश्यकताओं के अनुरूप अतिरिक्त पोषण सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान यह देखने को मिलता है कि ग्रामीण अपने खेतों में धान के साथ फल एवं सब्जियों का भी उत्पादन करते हैं। इनका उपयोग केवल बिक्री अथवा आय अर्जित करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि पौष्टिक फल एवं सब्जियां बच्चों की थाली तक भी पहुंचनी चाहिए।

उपायुक्त श्री शेखावत ने कहा कि बच्चों के बेहतर विकास के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार अत्यंत महत्वपूर्ण है। बच्चों की थाली में केवल कार्बोहाइड्रेट आधारित भोजन तक सीमित न रहते हुए हरी सब्जियां, दाल, अंडा एवं अन्य प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंडा प्रोटीन का एक महत्वपूर्ण स्रोत है और बच्चों के समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास में संतुलित पोषण की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने गर्भवती महिलाओं के पोषण पर भी विशेष जोर देते हुए कहा कि गर्भावस्था के नौ महीनों में महिला जो आहार एवं पोषण लेती है, उसका प्रभाव गर्भस्थ शिशु के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर पड़ता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं के पोषण का भी विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक है।

उपायुक्त श्री शेखावत ने कहा कि ‘शिशु शक्ति’ की शुरुआत एक महत्वपूर्ण पहल है और आने वाले समय में इसके परिणामों की नियमित समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पहल का संदेश केवल कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि समाज के प्रत्येक परिवार तक पहुंचना चाहिए कि बच्चों को क्या खिलाना है और उन्हें पर्याप्त एवं संतुलित पोषण कैसे देना है, यह केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज के भविष्य से जुड़ा विषय है।

उन्होंने कहा कि “हम अपने बच्चों को अच्छा पोषण देकर अपने समाज और देश के भविष्य को संवार रहे हैं।” उन्होंने सभी से इस पहल में अपना योगदान देने की अपील करते हुए कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए बड़ों को चिंता, मेहनत और निरंतर प्रयास करना होगा।

‘शिशु शक्ति’ सामान्य टेक-होम राशन (THR) की तुलना में अधिक ऊर्जा एवं प्रोटीन युक्त विशेष पोषण आहार है। प्रति 100 ग्राम में लगभग 491 किलो कैलोरी ऊर्जा एवं 17.33 ग्राम प्रोटीन उपलब्ध कराने वाला यह आहार चिन्हित सैम बच्चों की विशेष पोषण आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक होगा। यह सामान्य THR का प्रतिस्थापन नहीं, बल्कि चिन्हित बच्चों के लिए अतिरिक्त पोषण सहायता है।

योजना के तहत बच्चों की समय पर पहचान, उचित प्रबंधन, नियमित वृद्धि निगरानी, चिकित्सकीय आकलन एवं फॉलोअप सुनिश्चित किया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार चिकित्सकीय जटिलताओं वाले बच्चों को सुविधा-आधारित उपचार से भी जोड़ा जाएगा।

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने कहा कि योजना की सफलता का आकलन केवल A-THR वितरण की संख्या से नहीं, बल्कि कितने चिन्हित SAM बच्चों की नियमित निगरानी हुई, कितने बच्चे स्वस्थ हुए तथा रिकवरी के बाद उनकी पोषण स्थिति कितनी स्थिर रही, इसके आधार पर किया जाएगा।कार्यक्रम में विभिन्न सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिकाएं, आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं A-THR के लाभुक उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button