मुंबई
Trending

समृद्धि एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला,गेल की पाइपलाइन से गैस रिसाव:24 किमी हाईवे बंद

छत्रपति संभाजीनगर में तकलीवाड़ी के पास गैस लीक होने से मचा हड़कंप, सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों का रूट डायवर्ट

Views: 6
0 0
Read Time:3 Minute, 57 Second

मुंबई, 30 अगस्त। (आरएनएस) महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गंगापुर तालुका के तकलीवाड़ी गांव के पास गेल (GAIL) की गैस पाइपलाइन से अचानक तेज रिसाव शुरू हो गया। किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर एक्सप्रेसवे के करीब 24 किलोमीटर लंबे हिस्से पर वाहनों की आवाजाही रोक दी।

प्रशासन के मुताबिक, हदास पिंपलगांव से मालीवाड़ा के बीच चेनेज 447 से 470 तक यातायात को अस्थायी रूप से बंद किया गया। इसके बाद वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से रवाना किया गया।

विशेषज्ञों ने मुख्य वाल्व किया बंद

गैस रिसाव की सूचना मिलते ही गेल के तकनीकी विशेषज्ञों और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। विशेषज्ञों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित पाइपलाइन का मुख्य वाल्व बंद कर दिया। इसके बाद पाइपलाइन के भीतर गैस का दबाव धीरे-धीरे कम होने लगा और स्थिति नियंत्रण में आ गई।

प्रशासन ने किसी भी संभावित आग या चिंगारी की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और जरूरी अग्निशमन उपकरण भी तैनात किए।

समृद्धि एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला,गेल की पाइपलाइन से गैस रिसाव:24 किमी हाईवे बंद

शाम करीब 5 बजे मिली गैस रिसाव की सूचना

अधिकारियों के अनुसार, शनिवार शाम करीब 5 बजे तकलीवाड़ी के पास एक्सप्रेसवे के किनारे पाइपलाइन से गैस रिसाव की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किया और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी।

रिसाव के कारण आसपास के इलाके में भी सतर्कता बढ़ाई गई। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रहे।

मुंबई जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट

जिला कलेक्टर विनय गौड़ा जीसी की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चेनेज 447 से 470 के बीच यातायात को वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट किया गया।

मुंबई की ओर जाने वाले वाहनों को हदास पिंपलगांव इंटरचेंज से बाहर निकाला जा रहा है। इसके बाद वाहन धुले-सोलापुर राजमार्ग के रास्ते मालीवाड़ा इंटरचेंज तक पहुंचकर दोबारा समृद्धि एक्सप्रेसवे पर प्रवेश कर सकते हैं।

प्रशासन ने वाहन चालकों से डायवर्जन के दौरान सहयोग करने और मौके पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

गैस रिसाव को नियंत्रित किए जाने के बाद स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन के अनुसार, परिस्थितियां पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद एक्सप्रेसवे पर सामान्य यातायात बहाल किया जाएगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button