चतरा
Trending

देह व्यापार के आरोप में 12 गिरफ्तार, 5 महिलाएं और 7 पुरुष शामिल

चतरा के चांदनी होटल में पुलिस की छापेमारी, चार कमरों से आपत्तिजनक स्थिति में युवक-युवतियां पकड़े गए; मोबाइल व अन्य सामान बरामद

Views: 6
0 0
Read Time:2 Minute, 24 Second

देह व्यापार के आरोप में 12 गिरफ्तार, 5 महिलाएं और 7 पुरुष शामिल

चतरा। चतरा-ईटखोरी मुख्य मार्ग पर परिसदन के समीप स्थित चांदनी होटल में कथित देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर 5 महिलाओं और 7 पुरुषों समेत कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार होटल में पिछले कुछ समय से अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी।

पुलिस अधीक्षक अनिमेष कुमार नैथानी को मिली गुप्त सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने शुक्रवार को होटल में विधिवत छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक होटल की अलग-अलग मंजिलों पर स्थित चार कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। सभी को मौके से गिरफ्तार कर थाने लाया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 9 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक एप्पल मोबाइल फोन समेत अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद कर जब्त किया। इसके अलावा एक सफेद रंग की अपाचे बाइक और लाल रंग की स्कूटी भी पुलिस ने जब्त की है।

पुलिस के अनुसार मामले में सदर थाना कांड संख्या 354/2026, दिनांक 21 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है। इसमें बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ Immoral Traffic (Prevention) Act की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार सभी 12 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने प्रेस वार्ता में कार्रवाई की जानकारी दी। छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा थाना प्रभारी अनिल उरांव, एसआई मनीष कुमार, महिला थाना प्रभारी फिरदौस नाज सहित सदर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button