हिरणपुर-बरहरवा सड़क पर हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
बाइक सवार गंभीर रूप से घायल


पाकुड़ संवाददाता। हिरणपुर-बरहरवा मुख्य सड़क पर मिशन अस्पताल के समीप मिशन अस्पताल के पास राज डिजिटल एक्स-रे सेंटर के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान हाथीगढ़ निवासी बिनय किस्कू (35) के रूप में हुई है।
बाजार से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, बिनय किस्कू हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक (जेएच16के/4598) से हिरणपुर बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा (जेएच16जी/1084) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे काफी खून बह गया। साथ ही पैर में भी चोट आई है।
स्थानीय ग्रामीण टिकेन साहा ने तत्परता दिखाते हुए घायल को टोटो वाहन से हिरणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. प्रेम मुर्मू ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण घायल को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने दोनों वाहन किए जब्त
घटना की सूचना पर एएसआई रामरतन साहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और हाइवा दोनों को जब्त कर थाना ले जाया। मामले की जांच जारी है.
![]()




