झारखंड समाचार
Trending

छात्रों और सरकार के बीच चौथे दौर की वार्ता टली,वाहन भेजकर फिर छात्रों को उतारा

चौथे दौर की वार्ता के लिए 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बुलाया गया था अतिथिशाला, वाहन रोकने के बाद स्टेडियम में इंतजार करते रहे छात्र

Views: 14
0 0
Read Time:1 Minute, 40 Second

छात्रों और सरकार के बीच चौथे दौर की वार्ता टली,वाहन भेजकर फिर छात्रों को उतारा

रांची। आंदोलन कर रहे छात्रों और सरकार के बीच सोमवार को प्रस्तावित चौथे दौर की वार्ता निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सकी। सरकार की ओर से छात्र प्रतिनिधिमंडल को दोपहर दो बजे राजकीय अतिथिशाला में बातचीत के लिए बुलाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी वार्ता शुरू नहीं हुई।

जिला प्रशासन की ओर से छात्र प्रतिनिधिमंडल को वार्ता स्थल तक ले जाने के लिए वाहन भेजा गया था। 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल वाहन में सवार भी हो गया, लेकिन गाड़ी के रवाना होते ही उसे रोक दिया गया। इसके बाद छात्रों को वाहन से उतार दिया गया और कुछ अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए फिलहाल इंतजार करने को कहा गया।

इसके बाद छात्र प्रतिनिधिमंडल के सदस्य जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में इंतजार करते रहे। वार्ता को लेकर छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी रही।

रिफॉर्म मंच के छात्र नेता राधे कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से वार्ता शुरू होने अथवा आगे की प्रक्रिया के संबंध में जैसे ही कोई आधिकारिक सूचना मिलती है, मीडिया को इसकी जानकारी दी जाएगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button