लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरुंद गांव में फसल विवाद को लेकर हुई मुकेश यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीताराम यादव एवं महादेव भुईयां के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में मनिका थाना कांड संख्या 68/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हत्याकांड के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।
![]()
लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरुंद गांव में फसल विवाद को लेकर हुई मुकेश यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 


