Views: 25
0 0
परियोजना +2 स्कूल में पुलिस ने विद्यार्थियों को कानून और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

परियोजना +2 स्कूल में पुलिस ने विद्यार्थियों को कानून और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

लातेहार । परियोजना +2 स्कूल, छिपादोहर में शुक्रवार को छिपादोहर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। संवाद के दौरान पुलिस पदाधिकारी ने आपातकालीन सेवा डायल-112 की उपयोगिता बताते हुए कहा कि किसी भी संकट या आपराधिक घटना की सूचना तुरंत इस सेवा के माध्यम…

परियोजना +2 स्कूल में पुलिस ने विद्यार्थियों को कानून और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Read Time:2 Minute, 9 Second
परियोजना +2 स्कूल में पुलिस ने विद्यार्थियों को कानून और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

लातेहार । परियोजना +2 स्कूल, छिपादोहर में शुक्रवार को छिपादोहर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया।

संवाद के दौरान पुलिस पदाधिकारी ने आपातकालीन सेवा डायल-112 की उपयोगिता बताते हुए कहा कि किसी भी संकट या आपराधिक घटना की सूचना तुरंत इस सेवा के माध्यम से दी जा सकती है। उन्होंने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला और इसे रोकने में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में साइबर अपराध से बचाव के उपाय, सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन, दहेज प्रथा और डायन-बिसाही जैसी अंधविश्वास आधारित कुप्रथाओं के खिलाफ जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया। इसके अलावा नए आपराधिक कानून-2023 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी साझा की गई, ताकि विद्यार्थी अपने अधिकारों और कानूनी जिम्मेदारियों को समझ सकें।

संवाद सत्र के अंत में विद्यार्थियों ने कानून, साइबर सुरक्षा, सड़क दुर्घटनाओं और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े कई सवाल पूछे। पुलिस पदाधिकारी ने सभी प्रश्नों का सहज और स्पष्ट तरीके से उत्तर दिया। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों ने इसे ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसी पहल से समाज और कानून के प्रति उनकी समझ और जिम्मेदारी दोनों मजबूत होती हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports