Views: 1
0 0
पाकुड़ में प्रारूप मतदाता सूची जारी: 7.81 लाख मतदाता दर्ज, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

पाकुड़ में प्रारूप मतदाता सूची जारी: 7.81 लाख मतदाता दर्ज, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका

पाकुड़ संवाददाता।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत पाकुड़ जिले की प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन और स्थानांतरण के लिए 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई…

पाकुड़ में प्रारूप मतदाता सूची जारी: 7.81 लाख मतदाता दर्ज, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका
Read Time:4 Minute, 52 Second

पाकुड़ संवाददाता।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत पाकुड़ जिले की प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन और स्थानांतरण के लिए 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से समय पर अपने नाम की जांच कर आवश्यक सुधार कराने की अपील की है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने बताया कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

पाकुड़ में प्रारूप मतदाता सूची जारी: 7.81 लाख मतदाता दर्ज, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका

7.81 लाख मतदाता, महिलाओं की संख्या अधिक


प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार जिले में कुल 7,81,740 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 3,86,534 पुरुष, 3,95,202 महिलाएं तथा 4 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। साथ ही 12,171 दिव्यांग मतदाता भी सूची में दर्ज हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 1,014 से बढ़ाकर 1,068 कर दी गई है।

व्यापक सत्यापन के बाद तैयार हुई सूची


विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान जिले के 8,50,574 मतदाताओं का सत्यापन किया गया। इनमें 2,64,918 का स्वयं सत्यापन तथा 4,88,353 का परिवारजनों के माध्यम से सत्यापन पूरा किया गया। वहीं 28,469 मतदाताओं का सत्यापन नहीं हो सका।
सत्यापन के दौरान 68,834 मतदाताओं के गणना प्रपत्र जमा नहीं हो पाए, जिनमें 20,139 मृत, 32,666 स्थायी रूप से स्थानांतरित, 4,554 अनुपलब्ध, 11,433 अन्यत्र नामांकित तथा 42 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं।

युवा मतदाताओं को मिलेगा aअवसर


1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र युवा प्रपत्र-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। इसके अलावा नाम हटाने, संशोधन और स्थानांतरण के लिए भी निर्धारित प्रपत्रों में आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

चार दिन लगेंगे विशेष शिविर


मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 8-9 अगस्त तथा 22-23 अगस्त 2026 को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) आवेदन प्राप्त करेंगे और आवश्यक सहायता प्रदान करेंगे।

घर-घर होगा सत्यापन अभियान


25 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक ‘होम-टू-रोल वेरिफिकेशन’ अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।

15 अगस्त को जागरूकता अभियान


स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर पंचायत भवनों और शहरी वार्डों में ग्राम सभाओं व विशेष बैठकों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

नागरिकों से सहयोग की अपील


उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने तथा परिवार के सभी सदस्यों का नाम सूची में अवश्य जांचें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन करें।
जानकारी के लिए मतदाता हेल्पलाइन 1950, ईसीआईनेट मोबाइल ऐप और निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टल का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में शामिल होना अनिवार्य है।

Loading

पाकुड़ में प्रारूप मतदाता सूची जारी: 7.81 लाख मतदाता दर्ज, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports